डॉ. आंबेडकर पार्क से भंते विनयचर्य के नेतृत्व में यात्रा का शुभारंभ, उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को धम्म और मानवता का संदेश देगी यात्रा
सहारनपुर। महाबोधि महाविहार, बोधगया की मुक्ति की मांग को लेकर धम्म जनसंवाद यात्रा का शुभारंभ रामनगर स्थित डॉ. बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर पार्क से किया गया। भंते विनयचर्य के नेतृत्व में निकाली जा रही यह यात्रा सहारनपुर से प्रारंभ होकर उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचेगी। यात्रा के माध्यम से लोगों को भगवान बुद्ध के धम्म, मानवता, त्याग, शील एवं क्षमा के संदेश से अवगत कराने के साथ महाबोधि महाविहार की मुक्ति के विषय में जनजागरूकता फैलाने का प्रयास किया जाएगा।
यात्रा के शुभारंभ अवसर पर भंते विनयचर्य ने कहा कि भगवान बुद्ध ने संपूर्ण मानव समाज को धम्म और मानवता का संदेश दिया। उनके विचार आज भी समाज को शांति, समानता और भाईचारे का मार्ग दिखाते हैं। उन्होंने कहा कि महाबोधि महाविहार की मुक्ति को लेकर जनसंवाद के माध्यम से लोगों को जागरूक करना यात्रा का प्रमुख उद्देश्य है।
श्री गुरु रविदास सेना भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहित गौतम ने कहा कि सभी लोगों को बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के बताए मार्ग पर चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध ने त्याग, शील, क्षमा और मानवता का संदेश देकर समाज को नई दिशा प्रदान की। उन्होंने लोगों से सामाजिक समानता एवं मानवता के मूल्यों को मजबूत करने का आह्वान किया।
समाजवादी पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल भारती ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. आंबेडकर ने बौद्ध धर्म को अपनाकर समाज को समानता और मानवता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भगवान गौतम बुद्ध से जुड़े बोधगया स्थित महाबोधि महाविहार की मुक्ति के उद्देश्य को लेकर यह यात्रा जनजागरण का कार्य करेगी। उन्होंने लोगों से यात्रा में सहभागिता करने तथा धम्म के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
यात्रा के बाद जनसंवाद एवं जनसभा का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न वक्ताओं ने महाबोधि महाविहार की मुक्ति, भगवान बुद्ध के विचारों तथा बाबा साहेब डॉ. आंबेडकर के बताए मार्ग पर चलने को लेकर अपने विचार रखे।
कार्यक्रम में सतीश आजाद, संजीव नौटियाल, अधिवक्ता भीम आर्मी, जय भीम अभिषेक जनधेड़ी, अधिवक्ता सुमित कुमार, अधिवक्ता सत्येंद्र कुमार, दिनेश कुंतल, मुकेश कुमार, डॉ. कंवरपाल, बिट्टू खालसा, डॉ. मोदी बौद्ध, भंते करुणा सागर, सचिन कुमार, राजेंद्र कुमार सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *