हरिद्वार। एसपी ट्रैफिक एवं क्राईम सुश्री निशा यादव ने कांवड़ मेला डयूटी में तैनात रहे कनखल कोतवाली के पुलिसकर्मियों एवं एसपीओ को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्द्धन किया। इस दौरान सहभोज का आयोजन भी किया गया।एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर पुलिस बल का मनोबल बढ़ाने तथा कांवड़ मेले के सफल आयोजन में योगदान देने वाले सभी सभी पुलिसकर्मियों के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए कनखल कोतवाली में आयोजित सम्मान एवं सहभोज कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसपी सुश्री निशा यादव ने पुलिस कर्मियों एवं एसपीओ द्वारा मेले के दौरान किए गए समर्पण,अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।उन्होंने कहा कि कांवड़ मेले जैसे विशाल आयोजन को शांतिपूर्ण एवं सफल बनाने में प्रत्येक पुलिसकर्मी का योगदान महत्वपूर्ण रहा है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *