सहारनपुर। श्रावण मास में पवित्र कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों की सेवा के उद्देश्य से शिव सेवा कांवड़ संघ द्वारा गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी मधुबन पैलेस, सड़क दूधली, देहरादून रोड पर भव्य कांवड़ सेवा शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर के उद्घाटन के साथ ही श्रद्धालुओं की सेवा का क्रम भी प्रारंभ हो गया।
शिव सेवा कांवड़ संघ के सेवादार भारत कर्णवाल ने बताया कि कांवड़ सेवा शिविर में शिवभक्तों के लिए अखण्ड भंडारे, आरामदायक विश्राम स्थल तथा प्राथमिक चिकित्सा सहित आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि शिवभक्तों की सेवा करना ही संघ का प्रमुख उद्देश्य है और पूरी कांवड़ यात्रा के दौरान यह सेवा निरंतर जारी रहेगी। शिविर में सेवा कार्यों के लिए स्वयंसेवकों की टीम दिन-रात श्रद्धालुओं की सहायता में जुटी रहेगी, ताकि किसी भी शिवभक्त को यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों द्वारा भी पहुंचकर पूजा अर्चना में भाग लिया गया जिसमें मुख्य रूप से नगर विधायक राजीव गुम्बर,महंत पंडित प्रगीत कौशिक,महामंडलेश्वर शहजानंद गिरी जी महाराज द्वारा विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कराई गई, पंडित घीरजानंद महाराज के अलावा कई दलों के नेता हुए व्यापारी उपलब्ध रहे
इस अवसर पर भारत कर्णवाल, संजय कर्णवाल, नीरज गुप्ता, विनीत कर्णवाल, संजीव कर्णवाल, हेमन्त जोशी, विनय जिंदल, रम्मी धवन, राजकुमार नरूला, भानू कर्णवाल, एडवोकेट शुभम कर्णवाल, गगन कर्णवाल, चन्द्रमोहन अरोड़ा, दीपक चैधरी सहित अनेक समाजसेवियों एवं शिवभक्तों का विशेष सहयोग रहा।
