सहारनपुर। संस्थापक सचिव स्वर्गीय विजेश जोशी (पत्रकार) एवं आईएएस के.के. सिन्हा द्वारा संयुक्त रुप से सन 1979 में विधिवत प्रारंभ किए गए सांस्कृतिक चेतना अभियान नाट्य संस्था को नई उड़ान देने हेतु घंटाघर स्थित एक होटल में संस्था सलाहकार मैनेजमेंट एवं आईटी विशेषज्ञ रंजन गुप्ता की अध्यक्षता में नाट्य एकेडमी की प्रबंध समिति का पुनर्गठन किया गया।
नई कार्यकारिणी में मुकेश शर्मा अध्यक्ष, संजय गुप्ता सचिव, जयदीप जैन को कोषाध्यक्ष, भारतेन्दु नाट्य एकेडमी के योगेश पंवार को रंगमंच निर्देशक तथा नीरज जैन को उपाध्यक्ष व राजन जोशी को मीडिया प्रभारी चुना गया।
नवगठित समिति ने घोषित किया की शीघ्र ही स्व आकांक्षा जोशी एवार्ड नृत्य समारोह का आयोजन क़र नई प्रतिभाओ को मंच एवं प्रोत्साहन प्रदान किया जायेगा, साथ ही स्व विजेश जोशी एवं उनकी धर्मपत्नी स्व मृदुल जोशी की स्मृति में भी अवार्ड समारोह किये जायेंगे।
ज्ञातव्य हो की नाट्य ने देशभर में सैंकड़ो नाटक, लघुनाटक, संगीत समारोह आयोजित किये है।
इस अवसर पर कोर कमेटी के सदस्य राकेश शर्मा,बलदेव कुमार, नीना ढींगरा, भारती चोपड़ा भी उपस्थित रहे।
स्व0 विजेश जोशी के सुपुत्र और देश के प्रतिष्ठित टीवी चैनल आर भारत में कार्यरत शारंग जोशी ने दिल्ली से प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता अशोक वर्मा, हरिओम कालड़ा तथा हिमानी शिवपुरी ने मुंबई से पत्रकार अरविन्द टेबक ने गंगोह से तथा देश के ख्यातिलब्ध साहित्यकार, पत्रकार तथा कई आईएएस एवं अनिल मालियान, अजय कुमार, खालिद कुरैशी, हरिओम बंसल, परमेन्द्र बंसल, प्राण पपनेजा,मंजुला सक्सेना, कवि पीएन मधुकर ने नई कमेटी के गठन पर हर्ष व्यक्त किया।
