अजीम अख्तर

सहारनपुर। सर्बिया की राजधानी बेलग्रेड में आयोजित इंटरनेशनल स्कूल स्पोट्स फेडरेशन (ISF) के चुनाव में उत्तर प्रदेश शासन के अपर मुख्य सचिव (वित्त) तथा स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) के अध्यक्ष दीपक कुमार (IAS) को ‘एसेसर’ (Assessor) पद पर ऐतिहासिक जीत हासिल हुई है। स्वदेश वापसी पर SGFI अध्यक्ष दीपक कुमार एवं माध्यमिक शिक्षा परिषद उ०प्र० के सचिव भगवती सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर चुनाव प्रक्रिया की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने इस वैश्विक उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय मंचों के अनुभवों से वर्ष 2036 के प्रस्तावित भारत ओलंपिक के सपने को साकार करने में मदद मिलेगी। साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि योजनाबद्ध प्रयासों से वर्ष 2030 तक उत्तर प्रदेश को स्कूली खेलों के क्षेत्र में देश के शीर्ष 03 राज्यों में शामिल किया जाए।
इस वैश्विक सफलता से सहारनपुर मंडल के शिक्षा जगत में भारी उत्साह का माहौल है। मंडल के संयुक्त शिक्षा निदेशक राणा सहस्रांशु कुमार सुमन ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि दिसंबर 2025 में सहारनपुर मंडल ने 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी कुराश प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया था। इसी उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर मंडल को पुनः 70वीं राष्ट्रीय विद्यालयी कुराश प्रतियोगिता की मेजबानी सौंपी गई है। उन्होंने विश्वास जताया कि SGFI अध्यक्ष दीपक कुमार के कुशल मार्गदर्शन में सहारनपुर मंडल की टीम इस बार की राष्ट्रीय प्रतियोगिता को पिछले वर्ष से भी अधिक भव्य और ऐतिहासिक स्तर पर सफलतापूर्वक आयोजित करेगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *