सहारनपुर की पॉलिटिक्स में नए राजनीतिक समीकरणों की आहट

सहारनपुर(शिब्ली रामपुरी) आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सहारनपुर की सियासत में नए राजनीतिक समीकरण की आहट सुनाई देने लगी है और इसी के चलते एक चर्चा जोर पकड़ रही है कि सहारनपुर से कांग्रेस के सांसद इमरान मसूद के दामाद शायान मसूद जल्दी ही समाजवादी पार्टी का दामन थाम सकते हैं.
कुछ दिन पहले सहारनपुर से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद इमरान मसूद ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह साफ कर दिया था कि उनके परिवार से कोई भी विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेगा जिसके बाद से कई वरिष्ठ कांग्रेसी और कुछ नए चेहरे कांग्रेस के टिकट पर चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी में जुटे हुए हैं. अब जो चर्चा चल रही है उस पर यदि भरोसा किया जाए तो इमरान मसूद के दामाद शायान मसूद की समाजवादी पार्टी के सीनियर नेताओं से बातचीत हो चुकी है और वह जल्दी ही समाजवादी पार्टी में शामिल हो सकते हैं हालांकि अभी तक पुख्ता तौर पर कोई जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन सहारनपुर की सियासत में लगातार शायान मसूद के जल्दी ही समाजवादी पार्टी में शामिल होने की चर्चाएं आरंभ हो गई हैं. सहारनपुर की बेहट विधानसभा सीट से शायान मसूद चुनावी मैदान में उतरने के ख्वाहिशमंद हैं और उन्होंने काफी पहले से बेहट क्षेत्र में राजनीतिक सक्रियता का एहसास भी करा दिया था. यदि वह समाजवादी पार्टी में शामिल होते हैं तो फिर आगे की क्या सियासी रणनीति रहेगी इस पर अभी कुछ भी कहना फिलहाल जल्दबाजी ही होगी लेकिन यह राजनीति है यहां कुछ भी असंभव नहीं है.

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *