सहारनपुर। श्री सत्य साई सेवा संगठन सहारनपुर के तत्वावधान में आज एसएएम इंटर कॉलेज के छात्रो को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया गया। जिसमे भूकम्प, बाढ़ व आग से बचाव के उपायों से अवगत कराते हुए श्री सत्य साईं सेवा संगठन के प्रदेशीय प्रशिक्षक समीर नैब और सुजुयों चैटर्जी ने बताया कि आपदा अचानक आती है, जिसमें धैर्य के साथ साथ पूर्व में पाया गया प्रशिक्षण ही हमारी, अपनी व अपने साथियों की जान बचाने में मदद करता है। इसके साथ ही प्रत्येक व्यक्ति को प्राथमिक उपचार की भी जानकारी होना आवश्यक है। जिससे वह चिकित्सक के पास सुरक्षित पहुंचाने में मदद कर सकें।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ अजय कुमार गुप्ता,अरविन्द कुमार शर्मा अध्यक्ष श्री सत्य साई सेवा संगठन,बी डी माथुर, अलका माथुर,ब्रजपाल सिंह,राकेश माहेश्वरी, बीर सिंह, स्वर्णलता, विभूति माथुर, अशोकजी, डॉ आर एन चैधरी, प्रवक्ता रामवीर सिंह प्रवक्ता नवीन गुलाटी, प्रवक्ता कुलदीप कुमार,प्रवक्ता सुधीर कुमार शर्मा , अनिल शर्मा सहित विद्यालय के छात्र छात्राएँ उपस्थित रहें।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *