सहारनपुर। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश गोयल द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए एस.कुमार अरोड़ा को आईआईए सहारनपुर चैप्टर का चेयरमैन मनोनीत किए जाने पर भव्य स्वागत समारोह’ आईआईए भवन में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रामजी सुनेजा ने अपने संबोधन में कहा कि आईआईए की गौरवशाली परंपरा के अनुसार प्रत्येक वर्ष नई नेतृत्व टीम का गठन किया जाता है। इसी परंपरा के अंतर्गत ’एस.कुमार अरोड़ा को सहारनपुर चैप्टर का दायित्व सौंपा गया है।
पूर्व चेंयरमैन अशोक बजाज, अशोक गॉधी, आर.के.धवन, प्रमोद सडाना, अनूप खन्ना एवं स. हरजीत सिंह, अशोक छाबडा, सुरेन्द्र मोहन कालडा, परमजीत सिंह, राजकुमार अरोड़ा, राजेश सपरा, संदीप कपूर, अनुज कुमार जैन, शिवम गोयल, संजय कपूर, प्रेम क्वात्रा, मनोज कुमार जैन, पुनीत डंग, अनिल अग्रवाल, विरेन्द्र अवस्थी, आदित्य अवस्थी, रवि कुमार आदि सदस्यों ने करर्तल ध्वनि से स्वागत व अभिनन्दन करते हुए नवनिर्वाचित चैप्टर चेयरमैन एस.कुमार. अरोड़ा को ’फूल माला पहनाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत नवनियुक्त चाप्टर चेयरमैन एस. कुमार अरोड़ा’ ने संस्था के शीर्ष नेतृत्व एवं समस्त सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था द्वारा उन पर व्यक्त किए गए विश्वास एवं सौंपे गए दायित्व का निर्वहन वे पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ करेंगे। ’उन्होंने कहा कि जनपद में मंडलीय उद्योग बंधु एवं जिला उद्योग बंधु’ की बैठकों को और अधिक प्रभावी एवं परिणामोन्मुख बनाने का प्रयास किया जाएगा।
’इस अवसर पर पूर्व चैप्टर चेयरमैन अशोक गॉधी, आर.के. धवन, प्रमोद सडाना तथा अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों’ ने नवनियुक्त चैप्टर चेयरमैन एस. कुमार अरोड़ा का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए कहा कि यह दायित्व उनके व्यक्तित्व, नेतृत्व क्षमता एवं उद्योग जगत के प्रति उनके समर्पण का सम्मान है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि श्री एस. कुमार अरोड़ा जी के नेतृत्व में आईआईए सहारनपुर चैप्टर संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगा तथा उद्योगों की समस्याओं के समाधान, नए उद्यमियों को प्रोत्साहन, सरकारी विभागों के साथ बेहतर समन्वय तथा जनपद के औद्योगिक विकास के लिए प्रभावी एवं परिणामोन्मुख कार्य करेगा। उन्होंने आशा व्यक्त की कि चैप्टर के सभी सदस्य एकजुट होकर नए नेतृत्व का पूर्ण सहयोग करेंगे और संगठन की गरिमा, एकता एवं प्रभावशीलता को और अधिक सुदृढ़ बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएँगे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *