सहारनपुर। थाना गंगोह पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर कब्जे से 400 ग्राम चरस बरामद की गयी।
एसएसपी के निर्देशन मे नशीलें पदार्थों की तस्करी की रोकथाम व नशे के कारोबार मे शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान “आपरेशन सवेरा” के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी गंगोह के निकट पर्यवेक्षण मे तथा प्रभारी निरीक्षक इन्द्रेश कुमार के कुशल नेतृत्व में आज मुखबिर की सूचना पर थाना गंगोह पुलिस द्वारा चेकिंग व गस्त के दौरान एक नशा तस्कर अभियुक्त मेजपाल पुत्र राम सिंह निवासी ग्राम कुण्डा कला थाना गगोह जिला सहारनपुर को ग्राम कुण्डा कलां से कुण्डा खुर्द जाने रास्ते से ग्राम सरकड जाने वाले कच्चे रास्ते से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 400 ग्राम अवैध चरस बरामद की गयी । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरूद्ध थाना गंगोह पर एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
