हरिद्वार। 25जून को निर्जला एकादशी स्नान पर्व में बड़ी संख्या में श्रद्वालुओं के आगमन के मददे्नजर पुलिस प्रशासन की ओर से यातायात व्यवस्था को सामान्य बनाये रखने के लिए विशेष योजना बनायी गयी है। निर्जला एकादशी स्नान पर्व के दृष्टिगत 24.जून को रात्रि 2200 बजे से निर्जला एकादशी स्नान पर्व समाप्ति तक हरिद्वार शहर क्षेत्र में सभी भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।पुलिस की ओर जारी यातायात योजना के अनुसार 25जून को यातायात का दबाव बढने पर भारी वाहनों को बार्डर पर ही रोक जायेगा।निर्जला एकादशी स्नान पर्व में यातायात का दबाव बढने पर नगलाइमरती से वाहनों को डायवर्जन कर बैरागी कैम्प पार्किंग/ होर्डिंग एरिया में लाया जायेगा जहां से धीरे-धीरे करके वाहनों को छोड़ा जायेगा।’चीला मार्ग को ऋषिकेश से केवल एक्जिट के लिए प्रयोग किया जायेगा।’सामान्य यातायात के दबाव में गुरूकुल कांगड़ी सर्विस लेन से सिंहद्वार होते हुए शंकराचार्य चौक की ओर भेजा जायेगा जिससे वाहनों का प्रवेश शहर में धीमा होगा।टोल प्लाजा पर वाहन की एक्जिट का दबाव बढने पर एक्जिट के लिए नहर पटरी का प्रयोग किया जायेगा।’यातायात का दबाव बढने पर देहरादून,ऋशिकेश जाने वाली प्राईवेट बसों को मोहण्ड के रास्ते भेजा जायेगा।दिल्ली-मेरठ- मुजफ्फरनगर-पंजाब से स्नान हेतु हरिद्वार आने वाले वाहनों के लिए रूट एवं पार्किंग- दिल्ली -मेरठ-मुजफ्फरनगर-नारसन-मंगलौर-कोर कालेज-ख्याति ढाबा-गुरूकुल कांगड़ी- शंकराचार्य चौक-हरिद्वार।पार्किंग-(अलकनन्दा-दीनदयाल-पंतद्वीप-चमगादड़ टापू रहेगा।इसी तरह दिल्ली/पंजाब-हरियाणा से आने वाले वाहनों का अत्यधिक दबाव बढने पर वाहनों का डायवर्जन रूट प्लान-सहारनपुर-मण्डावर-भगवानपुर-सालियर-बिजौली चौक-एन.एच.-344 होते हुए-सहारनपुर बाईपास-छुटमलपुर बाईपास-बिहारीगढ़-मोहण्ड-देहरादून/ऋषिकेश। दिल्ली-मेरठ से आने वाले वाहनों का यातायात का दबाव बढ़ने पर नजीबाबाद जाने वाले वाहनों के लिए दिल्ली-मेरठ-मुजफ्फरनगर-नारसन-मंगलौर-नगला इमरती-लक्सर- बालावाली-बिजनौर -नजीवाबाद।दिल्ली-मेरठ से आने वाली बसों का यातायात का दबाव बढ़ने पर देहरादून/ऋषिकेश जाने वाले वाहनों के लिए रूट प्लान-दिल्ली-मेरठ- मुजफ्फरनगर(रामपुर तिराहा)-देवबन्द-कोलकी टोल टैक्स-बिहारीगढ-मोहण्ड-देहरादून। मुरादाबाद/नजीबाबाद से देहरादून,ऋषिकेश से स्नान हेतु हरिद्वार आने वाले वाहनों के लिए रूट प्लान एवं पार्किंग-(छोटे वाहनों के लिए) नजीबाबाद-चिड़ियापुर-श्यामपुर- चण्डीचौकी -चण्डी चौकपार्किंग-(दीनदयाल-पंतद्वीप-चमकादड़ टापू)(बड़े वाहनों के लिए) नजीबाबाद- चिड़ियापुर-श्यामपुर-4.2डायवर्ट किया जायेगा पार्किंग-(गौरीशंकर-नीलधारा)।निर्जला एकादशी स्नान पर्व के दौरान ट्रैफिक का दबाव बढ़ जाने पर पुल बीएचईएल की तरफ से आने वाले विक्रम/आटो रिक्शा भगत सिंह चौक होते हुए टिबडी फाटक,पुराना रानीपुर मोड,देवपुरा होते हुए बस स्टेशन/रेलवे स्टेशन शिवमूर्ति तिराह से डायवर्जन यू-टर्न तुलसी चौक की ओर करते हुए कनखल की ओर तथा ज्वालापुर की तरफ जाने वाले बिक्रम/आटो रिक्शा को मायापुर फायर सर्विस से देवपुरा चौक होते हुए रानीपुर मोड से बीएचईएल तथा ज्वालापुर जा सकेगें।निर्जला एकादशी स्नान पर्व के दौरान ललतारा पुल से शिवमूर्ति तक सभी प्रकार के वाहनों विक्रम/आटो रिक्शा/टैक्सी का आवागमन प्रतिबन्धित रहेंगे।
