हल्द्वानी। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान(एसआईआर)की तैयारियों को लेकर संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी,उत्तराखण्ड प्रकाश चन्द्र दुमका ने मंगलवार को नगर निगम सभागार हल्द्वानी में जनपद के सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों/उपजिलाधिकारियों के साथ भौतिक एवं वर्चुअल माध्यम से समीक्षा बैठक की।उन्होंने कहा जिन कार्मिकों द्वारा एसआईआर के कार्यों में लेटलतीफी करने के साथ ही संतोषजनक कार्य नहीं किया जा रहा है,ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार कार्यवाही की जायेगी।उन्होंने कहा आयोग के कार्यों में लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।उन्होेेंने जनपद नैनीताल का गणना,प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन का प्रतिशत मंगलवार तक 48.5 होेने पर असंतोष व्यक्त किया।उन्होंने सभी ब्लाकों के रजिस्टीकरण अधिकारियों/उपजिलाधिकारियों को गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए।उन्होंने अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप अभियान को सर्वाेच्च प्राथमिकता से संचालित करने के निर्देश दिये।उन्होंने कहा गणना प्रपत्र वितरण के कार्य का नियमित स्थलीय निरीक्षण किया जाए, प्रत्येक दिन की प्रगति रिपोर्ट भारत निर्वाचन आयोग को भेजी जाए।बूथों का प्रतिशत कम होने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुये कहा कि एईआरओ प्रातः 7बजे फील्ड में जांए और चैक करें बीएलओ फील्ड में है या नहीं,मानिटरिंग करें तथा बीएलओ की प्रतिदिन वर्तमान लोकेशन द्वारा उपस्थिति दर्ज करें।बैठक में उपजिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी विवेक राय ने कहा कि जिन बूथों में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) का प्रतिशत कम है उन बूथों की तकनीकी समस्याओं तथा बूथों में आ रही समस्याओं का समाधान किया गया। उन्होंने कहा निर्वाचन आयोग के कार्यों में कोताही ना करें और एसआईआर के कार्यों को सुगमता पूर्वक सम्पन्न करें।बैठक में निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी पारितोष वर्मा,एपी बाजपेयी, मोनिका,नवाजिश खलिक,गोपाल सिंह चौहान,अनुराग आर्य,सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी हंसा दत्त पाण्डे के साथ ही एसआईआर से जुड़े अधिकारी मौजूद थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *