सहारनपुर। 12 वे अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस एवं योग सप्ताह 15-21 जून 2026 के क्रम में आज जनपद में आयुष विभाग द्वारा योग शिविर लगाए गए,योग शिविर जिला कारागार सहारनपुर, देवबंद,भूरी बांस,जड़ौदा पांडा, प्राथमिक विद्यालय मीरपुर, राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय नकुड, कार्यालय बल विकास एवं पुष्टाहार नकुड , प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अध्यान , जामिया तिब्बिया देवबंद , सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंगोह , कम्पनी बाग में लगाए गए योग् शिविरों में अर्धचक्रआसान,भुजंगासन,वज्रासन, मकरासन, ताड़ासन एवं योग प्रोटोकॉल के अनुसार योगासन कराए गए,तथा उचित खान पान, दिनचर्या आदि के बारे में जानकारी दी तथा योग से संबंधित सामग्री वितरित की गई।योग दिवस पर अधिक से अधिक लोगों को जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया।
