हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12वर्ष पूरे होने पर जनपद के प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता के दौरान मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त,सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना साकार हो रहा है।उनके मार्गदर्शन में देवभूमि उत्तराखंड भी विकास और नवोदय के संकल्प को पूरा कर रही है।केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए सतपाल महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चार करोड़ से अधिक पक्के घरों का निर्माण किया गया। 81करोड़ लोगों को निःशुल्क राशन,60करोड़ लोगों को आयुष्मान भारत योजना के तहत स्वास्थ्य सुरक्षा तथा मुद्रा योजना के माध्यम से करोड़ों लोगों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।उन्होंने कहा कि आज देश के 16करोड़ से अधिक घरों तक हर घर नल से जल योजना के माध्यम से पेयजल पहुंचाया जा रहा है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत डिजिटल लेन-देन,रक्षा उत्पादन,अंतरिक्ष अनुसंधान, स्टार्टअप और सेमीकंडक्टर निर्माण जैसे क्षेत्रों में वैश्विक स्तर पर नई पहचान बना रहा है। दुनिया के कुल डिजिटल लेन-देन का 56प्रतिशत भारत में हो रहा है,जो देश की बढ़ती तकनीकी क्षमता का प्रमाण है।सतपाल महाराज ने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से प्रदेश में दो लाख करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है और उत्तराखंड का तेजी से विकास हो रहा है। सतपाल महाराज ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हरिद्वार जनपद में भी विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि नीति आयोग द्वारा हरिद्वार को आकांक्षी जनपद कार्यक्रम में शामिल किया गया है।कुम्भ मेला-2027की तैयारियों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि विभिन्न घाटों,सड़कों,पुलों एवं संपर्क मार्गों के निर्माण कार्य तेजी से किए जा रहे हैं।वाता में बीजेपी जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, दायित्वधारी राज्य मंत्री डा.जयपाल सिंह चौहान,जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा,बीजेपी युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रम भुल्लर, मनोज गौतम आदि मौजूद रहे।
