अजीम अख्तर
दैनिक मानव जगत

सहारनपुर पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार और ड्रग्स तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन सवेरा” के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। थाना नकुड़ पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 108 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई है।
पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र अभीषेक सिंह द्वारा नशे के अंधकार से जीवन को उजाले की ओर लाने के संकल्प के साथ तीनों जनपदों में “ऑपरेशन सवेरा” अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना प्रभारी देवेश कुमार शर्मा के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। तभी मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अम्बेहटा गंगोह रोड से ग्राम अम्बेहटी जाने वाले रास्ते पर आम के बाग के पास से अभियुक्त सद्दाम पुत्र इरशाद उर्फ सादा (निवासी ग्राम घाटमपुर, थाना नकुड) को धर दबोचा।
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 108 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त के खिलाफ थाना नकुड़ में मु0अ0सं0 326/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) की धारा 8/21/29 में मामला पंजीकृत कर लिया है। पुलिस अब इस बात की गहनता से जांच कर रही है कि आरोपी यह स्मैक कहां से लाता था और किसे बेचने जा रहा था (फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज)। आरोपी को कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
इस सराहनीय कार्य को अंजाम देने वाली टीम में थाना प्रभारी देवेश कुमार शर्मा, उपनिरीक्षक (SI) देवेन्द्र अधाना, हेड कांस्टेबल अजय राठी, कांस्टेबल संदीप और कांस्टेबल विनीत तोमर शामिल रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *