हरिद्वार। सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा जागरूकता अभियान के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ,परिवहन विभाग,स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा जागरूकता रैली का किया गया।रैली का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश/प्राधिकरण के अध्यक्ष नरेंद्र दत्त ने न्यायालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर किया गया।शुक्रवार को आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में जनपद न्यायाधीश ने कहा कि यातायात नियमों का पालन करना और सड़क पर जिम्मेदारी पूर्ण व्यवहार करना हम सभी का कर्तव्य है।उन्होंने कहा कि अगर हर नागरिक सजग रहे,तो ‘यातायात नियमों के पालन और जिम्मेदारी पूर्ण व्यवहार से हर जीवन सुरक्षित रहेगा।प्राधिकरण की सचिव सिमरतजीत कौर ने कहा कि दुर्घटनाओं को केवल कानूनी कड़ाई से नहीं,बल्कि जन-जागरूकता और आत्म-अनुशासन से ही रोका जा सकता है।इस अवसर पर विधि के छात्रों ने एक प्रेरणादायक नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुत किया।नाटक के माध्यम से छात्रों ने हेलमेट पहनने,सीट बेल्ट लगाने,ओवरस्पीडिंग न करने और शराब पीकर गाड़ी न चलाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर उपस्थित जनसमुदाय को जागरूक किया।जागरूकता रैली में परिवहन विभाग से वरुणा सैनी,उपस्थित रही।आज ‘विश्व बाल श्रम निषेध दिवस’ के अवसर पर हर की पैड़ी क्षेत्र में एक विशेष जागरूकता शिविर का भी आयोजन किया गया।शिविर जिला बाल कल्याण समिति,श्रम विभाग और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ।शिविर में उपस्थित बच्चों और स्थानीय लोगों को बाल श्रम निषेध से जुड़े कानूनों और बच्चों के अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,श्रम विभाग और बाल कल्याण समिति की ओर से समाज से बाल श्रम जैसी कुप्रथा को पूरी तरह से रोकने के लिए क्षेत्र में एक सघन जागरूकता अभियान भी चलाया गया,ताकि कोई भी बच्चा अपने शिक्षा के अधिकार से वंचित न रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *