हरिद्वार। कांग्रेस अनुसूचित विभाग के जिलाध्यक्ष तीर्थपाल रवि के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने दलितों के शोषण का आरोप लगाते हुए सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन किया और नायब तहसीलदार प्रताप सिंह को ज्ञापन सौंपा।कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि टिहरी गढ़वाल के एक गांव में दलित युवक केतनलाल की निर्मम हत्या कर दी गयी और उसके दोस्त को घायल कर दिया गया,इससे दलित समाज में भारी रोष है।कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालेश्वर सिंह एवं अनुसूचित विभाग के जिलाध्यक्ष तीरथ पाल रवि ने कहा कि भाजपा सरकार में दलितों का शोषण हो रहा है।युवक की निर्मम हत्या कर दी जाती है और किसी को कानून का खौफ नहीं है।उन्होंने कहा कि मृतक के परिवार को 50लाख और घायल युवक के परिवार को 25लाख रुपए का मुआवजा दिया जाए।महेश प्रताप सिंह राणा एवं वीरेंद्र श्रमिक ने कहा कि दलितों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।भाजपा देश के लिए खतरा है।सबसे अधिक दलितो पर अत्याचार भाजपा शासन में हुए।उन्होंने कहा कि पुलिस दोषियों पर सख्त से सख्त कार्यवाही करते हुए कड़ी सजा दिलाए। मनोज धनगर और तेलूराम प्रधान ने कहा कि कांग्रेस पीड़ितों के साथ है,सरकार में कानून व्यवस्था फेल है।इस दौरान सोम त्यागी,राजीव चौधरी, वेदपाल सिंह तेजियांन,एलएस रावत,सुभाष कुमार,शेखर पंवार,अजय दास,रविश भटीजा,मनोज जाटव,संजय सैनी,पुनीत कुमार,अमित नौटियाल,संदीप कुमार,पूरनचंद,यशपाल दुबे,प्रवीण धनगर, प्रियव्रत,मोहन राणा,डा.मेहरबान,जितेंद्र चौधरी,राजेश छाछर,भंवरपाल सिंह,हिमांशु बहुगुणा,श्याम सुंदर प्रधान,हरपाल मौर्य,मोनू कुमार,नेत्रपाल,अरविंद चंचल,दीपक,सतपाल शास्त्री आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *