हरिद्वार। थाना कनखल क्षेत्र से एक तीन वर्षीय बालिका के अपहरण का मामला सामने आया है।पुलिस को मिले एक सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध महिला व युवक बच्ची को ले जाते दिखाई दे रहे हैं।फुटेज में बच्ची को गोद में लिए युवक साफ नजर आ रहा है। रविवार सवेरे लगभग साढ़े दस बजे बैरागी कैंप ठोकर नंबर 10निवासी विनोद सोलंकी की 3वर्षीय पुत्री अचानक लापता हो गयी।खोजबीन करने के बाद भी जब बच्ची का कुछ पता नहीं चला तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर बालिका की तलाश शुरू कर दी है।पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज जारी करते हुए आमजन से भी बालिका और उसे ले जा रहे युवक व महिला के दिखाई देने पर तुरंत सूचना देने की अपील की है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *