चंड़ी देवी पैदल मार्ग पर मिले अज्ञात महिला यू.पी.के बांदा की रहने वाली थी महिला
प्रेस प्रसंग के चलते गला घोटकर की गयी थी हत्या करने वाले तीनों आरोपी गिरफ्तार
हरिद्वार। चंडी देवी रोपवे मार्ग के पास जंगल में मिले अज्ञात महिला के शव की गुत्थी सुलझाते हुए हरिद्वार पुलिस ने एक ब्लाइंड मर्डर केस का पर्दाफाश किया है।करीब 25 दिन चली जांच के बाद पुलिस ने उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार हत्या प्रेम संबंध और शादी के दबाव के चलते की गई थी।एसएसपी नवनीत सिंह ने बताया कि 10मई को थाना श्यामपुर क्षेत्र में चंडी देवी रोपवे के पास झाड़ियों में महिला का शव मिला था।शव की पहचान नहीं हो पा रही थी, लेकिन हाथों पर बने टैटू पुलिस के लिए अहम सुराग बने।जांच के दौरान पुलिस ने 600 घंटे से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाली,1.64लाख मोबाइल नंबरों का विश्लेषण किया और विभिन्न राज्यों के गुमशुदगी रिकॉर्ड खंगाले।मायापुर स्थित एसपी सिटी कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता के दौरान मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी नवनीत सिंह ने बताया कि 10मई को बंद कर दिए गए रास्ते पर झाड़ियों में एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ था।महिला के गले में कस कर ब्लाउज बंधा हुआ था।शव कई दिन पुराना होने के कारण सड़ गया था।जिस कारण महिला की पहचान नही हो पायी थी।मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम और पुलिस उच्चाधिकारियों ने मौका मुआयना कर घटनास्थल से दो कुंडल, एक टूटा हुआ मंगलसूत्र,एक सफेद रंग का गमछा बरामद किया था। एसएसपी ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए एसपी क्राइम निशा यादव के नेतृत्व में थाना श्यामपुर पुलिस व सीआईयू टीम का गठन किया गया।महिला की पहचान के प्रयासों में जुटी पुलिस टीम ने आधुनिक तकनीकों का सहारा लिया।जांच के दौरान मृतका के हाथ पर गुदा नाम कौशल्या और हाथों पर बने टैटू पुलिस के लिए अहम सुराग साबित हुए।वापस लौटते वक्त महिला उनके साथ नहीं थी।रुट चार्ट,संदिग्ध नम्बरों की जांच करने पर फुटेज में दिखे तीनों संदिग्धों की पहचान राकेश पुत्र राजा व रामप्रकाश उर्फ गोविन्दा पुत्र राजा निवासी ग्राम ग्योडीबाबा थाना कोतवाली नगर बांदा उ.प्र.तथा छेदीलाल पुत्र ईशूरी प्रसाद निवासी ग्राम काहला गंछा थाना कोतवाली नगर बांदा उत्तर प्रदेश और मृतका की पहचान बांदा उत्तर प्रदेश निवासी कौशल्या पत्नी पप्पू के रूप में हुई।पूछताछ में खुलासा हुआ कि रामप्रकाश के मृतका कौशल्या से प्रेम संबंध थे।रामप्रकाश पहले से शादीशुदा था और कौशल्या उस पर शादी दबाव बना रही थी।दबाव से तंग आकर रामप्रकाश ने अपने भाई राकेश और जीजा छेदीलाल के साथ मिलकर कौशल्या को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया और चंडी देवी दर्शन के बहाने उसे हरिद्वार बुलाया।इसके बाद आरोपियों ने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और शव झाड़ियों में फेंककर फरार हो गए।एसएसपी ने बताया कि मृतका की पहचान ना हो पाए।इसलिए आरोपियों ने हत्या के लिए हरिद्वार को चुना।आईजी गढ़वाल ने पुलिस टीम को पांच हजार व एसएसपी ने ढाई हजार रूपए का ईनाम देने की घोषणा की है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *