सहारनपुर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की वैज्ञानिक गोष्ठी का आयोजन
जी.पी.ओ.रोड स्थित होटल के सभागार मे हुआ। जिसमे फोर्टिस हास्पिटल मोहाली
से आए वरिष्ठ कार्डियोलोजिस्ट डॉक्टर सुधांशु बुडाकोटी ने अपने विचार
रखे। डॉक्टर सुधांशु ने बताया कि अब वाल्वुलर हार्ट डिजिज का इलाज सर्जरी
के बिना भी सम्भव है, उन्होने कहा कि वाल्व मे क्लीपिग लगाकर उसका इलाज
किया जाता है।डॉक्टर सुधांशु ने कहा कि अब हार्ट मे लीडलैस पेसमेकर लगाए
जाते है,जिसमे बैट्री की कोई समस्या नही है।उन्होने कहा कि वृद्धावस्था
मे जब बाईपास सर्जरी, या स्टेन्ट डालना,बहुत मुश्किल होता है,ऐसी अवस्था
मे इन्ट्रा वैसकलर लिथोट्रिपसी के जरिए स्टेन्ट डाला जाता है।आई.एम.ए के
अध्यक्ष डॉक्टर प्रवीण शर्मा ने कहा कि नई तकनीक के आने वाल्वुलर हार्ट
डिजिज का इलाज बहुत आसान हो गया है।उन्होने सभी चिकित्सको से कहा कि गरीब
मरीजो का ध्यान रखे।कार्यक्रम का संचालन वैज्ञानिक सचिव डॉक्टर कलीम अहमद
 के द्वारा किया गया।इस मौके पर डॉक्टर नरेश नौसरान, डॉक्टर मोहन सिंह,
डॉक्टर रेणू शर्मा, डॉक्टर मनदीप सिंह, डॉक्टर सुधीर अग्रवाल, डॉक्टर
सीमा अग्रवाल, डॉक्टर पूनम कुमार, डॉक्टर विकास अग्रवाल, डॉक्टर रिकी
चौधरी, डॉक्टर अंशुल गुप्ता,डॉक्टर पंकज खन्ना, डॉक्टर पूनम मखीजा,
डॉक्टर विनिता मल्होत्रा,डॉक्टर शशिकांत सैनी,डॉक्टर स्वर्णजीत सिंह,
डॉक्टर महेश चन्द्रा,डॉक्टर रजनीश सिंघल, डॉक्टर विक्रम सिंह पुण्डीर,
डॉक्टर सुशील कुमार, डॉक्टर सऊद हसन, डॉक्टर अजय कुमार जैन, डॉक्टर,
डॉक्टर सुभाष सहगल, डॉक्टर रविन्द्र राणा, डॉक्टर सुशान्त शर्मा, डॉक्टर
अजय सिकरवार, डॉक्टर के.के मक्कड,आदि चिकित्सक उपस्थित थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *