सहारनपुर। थाना मिर्जापुर पुलिस का मादक पदार्थों की तस्करी पर करारा
प्रहार करते हुए एक नशा तस्कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर कब्जे से 585
ग्राम अवैध चरस बरामद की गयी।
एसएसपी के निर्देशन मे नशीलें पदार्थों की तस्करी की रोकथाम व नशे के
कारोबार मे शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान
“ऑपरेशन सवेरा”” के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं
क्षेत्राधिकारी बेहट के निकट पर्यवेक्षण मे प्रभारी निरीक्षक सूबे सिंह
के कुशल नेतृत्व में 31 मई को मुखबिर की सूचना पर थाना मिर्जापुर पुलिस
द्वारा चौकिंग व गश्त के दौरान एक शातिर नशा तस्कर अभियुक्त आशिक पुत्र
शकील निवासी ग्राम मिर्जापुर पोल थाना मिर्जापुर जिला सहारनपुर को पजना
पुल के पास एकीकृत ठोस अपशिष्ठ केन्द्र के पास से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त आशिक के कब्जे से 585 ग्राम अवैध चरस बरामद। गिरफ्तारी व
बरामदगी के आधार पर थाना मिर्जापुर पर एनडीपीएस एक्ट के मुकदमा पंजीकृत
किया गया। थाना मिर्जापुर पुलिस टीम में एसआई अवशेष भाटी, एचसी दीपक
शर्मा,आरक्षी चिराग, कपिल कुमार शामिल रहे।
