डा० एम ए तोमर
मुजफ्फरनगर। जनपद में अवैध सट्टेबाजी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना भोपा पुलिस और एसओजी देहात की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टे की खाईबाड़ी करने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक लाख रुपये नकद, सात मोबाइल फोन,एक लैपटॉप तथा एक टैबलेट बरामद किया है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक, क्षेत्राधिकारी भोपा देववृत बाजपेई तथा थाना प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।पुलिस के अनुसार 20 मई को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कस्बा मोरना स्थित परवेज के घर में 99-EXCH ऐप के माध्यम से आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टेबाजी कराई जा रही है।सूचना पर थाना भोपा पुलिस और एसओजी देहात की संयुक्त टीम ने मौके पर दबिश देकर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपियों में परवेज पुत्र महमूद निवासी मोरना थाना भोपा, साजिद पुत्र हसीन निवासी मोरना थाना भोपा, गुलफाम पुत्र नूर हसन निवासी रथेडी थाना नई मंडी,दीपक पुत्र ऋषिपाल निवासी मनधेडा थाना शाहपुर तथा जियाऊलहक पुत्र हुसैन अहमद निवासी सिकंदरपुर थाना मीरापुर शामिल हैं।पुलिस जांच में सामने आया कि गिरोह का संचालन परवेज द्वारा किया जा रहा था।वह ऑनलाइन ऐप के माध्यम से सट्टेबाजी नेटवर्क संचालित करता था।गिरोह के अन्य सदस्य अलग-अलग क्षेत्रों से नकद और ऑनलाइन माध्यम से धनराशि एकत्र कर उसे अवैध कारोबार में लगाते थे।मुनाफे को आपस में बांट लिया जाता था।पुलिस ने बताया कि आरोपी परवेज के विभिन्न बैंकों में पांच खाते मिले हैं।खातों में संदिग्ध लेनदेन पाए जाने पर एचडीएफसी बैंक शाखा शुक्रताल,यूनियन बैंक भोकरहेड़ी,पंजाब नेशनल बैंक एवं सिंध बैंक मोरना,पंजाब नेशनल बैंक मोरना तथा एसबीआई भोकरहेड़ी में मौजूद लगभग एक लाख रुपये की धनराशि फ्रीज कराने की कार्रवाई की जा रही है।आईपीएल सटटेबाजी का खुलासा कर गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक पिन्टू चौधरी थाना भोपा, उपनिरीक्षक मोहित चौधरी प्रभारी एसओजी देहात मुजफ्फरनगर,हैड कांस्टेबल रोहताश एसओजी देहात,कांस्टेबल अनुपम यादव,दलेल यादव,आमिर खान,धर्मेन्द्र रिक्रूट कांस्टेबल विनोद थाना भोपा मुजफ्फरनगर।कांस्टेबल ललित कुमार,असफाक,दीपक कुमार एसओजी देहात मुजफ्फरनगर शामिल रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *