सहारनपुर। जनगणना-2027 के लिए नियुक्त किए गए जिन प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों ने जनगणना के लिए अपनी किट व नियुक्ति पत्र नहीं लिए हैं उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए उनके विभागों को पत्र भेजे गए हैं। लगभग एक सौ प्रगणकों द्वारा किट प्राप्त नहीं की गयी है।
उल्लेखनीय है कि जनगणना -2027 के प्रथम चरण में 22 मई से 20 जून तक भवनों का सूचीकरण किया जायेगा। इसके लिए नगर निगम में गत 19 मई से जनगणना के लिए नियुक्त प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को किट वितरित की जा रही थी। जोन दो की चार्ज अधिकारी/निगम की कर निर्धारण अधिकारी श्रुति माहेश्वरी ने बताया कि जनगणना के लिए 223 पर्यवेक्षक व 1383 प्रगणक नियुक्त किये गए है। उन्होंने बताया कि एक-आध को छोड़कर लगभग सभी पर्यवेक्षकों द्वारा अपनी किट व नियुक्ति पत्र प्राप्त कर लिए गए हैं लेकिन करीब एक सौ प्रगणकों द्वारा अभी तक किट प्राप्त नहीं की गयी है।
उन्होंने बताया कि जिन प्रगणकों ने अपनी किट व नियुक्ति पत्र नहीं लिए हैं उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए सम्बंधित विभागों को पत्र भेजे गए हैं। उन्होंने बताया कि ऐसे प्रगणकों में अधिकांशतः पंचायत सहायक, आंगनवाड़ी व बेसिक शिक्षा विभाग से सम्बंधित प्रगणक शामिल है। चार्ज अधिकारी ने बताया कि कल 22 मई से प्रगणक घर-घर जाकर भवनों का सूचीकरण करेंगे। उन्होंने लोगों से प्रगणकों को सहयोग देने की अपील की, साथ ही कहा कि किसी को भी अपना कोई भी गोपनीय दस्तावेज, आधार कार्ड व पैन कार्ड दिखाने या देने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने स्व-गणना की है वह प्रगणकों केे घर पहुंचने पर स्वगणना के दौरान मिली आई डी भी प्रगणकों को उपलब्ध कराएं।  

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *