हरिद्वार। राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय क्षेत्र में मॉडलिंग की प्रतिष्ठित संस्था पी.दीक्षित मैनेजमेंट एंड प्रोडक्शन ने सिडकुल के एक होटल में एक भव्य और सफल फैशन एवं मॉडलिंग शो का आयोजन राष्ट्रगीत वंदे मातरम की थीम पर आयोजित किया गया।इस कार्यक्रम में उत्तर भारत के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिभाशाली युवाओं,उभरते मॉडलों और फैशन प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।पी.दीक्षित मैनेजमेंट एंड प्रोडक्शन के अध्यक्ष प्रणय दीक्षित के प्रयासों से कार्यक्रम ने प्रतिभागियों को अपना आत्मविश्वास,स्टाइल,व्यक्तित्व,प्रतिभा और जुनून प्रदर्शित करने का शानदार मंच प्रदान किया।ग्लैमरस रैंप वॉक,प्रेरणादायक प्रस्तुतियों और उत्साहपूर्ण दर्शकों की उपस्थिति ने इस शो को फैशन,क्रिएटिविटी और युवा प्रतिभा का यादगार उत्सव बना दिया। कार्यक्रम में को-ऑर्गनाइज़र एवं ग्रूमर डिजाइनर सूफी साबरी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में प्रतिष्ठित ग्रैंड फिनाले जूरी सदस्यों की उपस्थिति रही।मिस्टर डीसी इंडिया शुभांग वालिया,सीनियर मिस्टर डीसी इंडिया सुशील जांगड़ा,टॉप मॉडल मीनाक्षी की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और आकर्षक बना दिया।कार्यक्रम के मुख्य आयोजक प्रणय दीक्षित ने बताया कि उत्तर भारत के विभिन्न हिस्सों से लगभग 50प्रतिभाशाली प्रतियोगियों ने अलग-अलग वर्गों में भाग लिया।प्रत्येक प्रतियोगी ने मंच पर अपना आकर्षण,आत्मविश्वास और शानदार स्टेज प्रेज़ेंस दिखाकर प्रतियोगिता को बेहद प्रभावशाली और प्रेरणादायक बना दिया।कार्यक्रम के विजेता मिस्टर इंटरनेशनल स्टार फिल्म इंडिया अभिषेक जायसवाल,मिस्टर स्टार फेम इंडिया 2026 पीयूष शर्मा,सीनियर स्टार फेम इंडिया 2026 गोपाल सक्सेना,मिस स्टार फिल्म इंडिया 2026 मुस्कान सिद्दीकी,मिसेज स्टार फेम इंडिया शिवांगी शर्मा,मिस किड्स स्टार फिल्म इंडिया दर्शिता सैनी रही।कार्यक्रम की सफलता पर आयोजन टीम ने सभी प्रतिभागियों,जूरी सदस्यों, समर्थकों, अतिथियों और पूरी टीम का आभार व्यक्त किया।यह शो केवल फैशन और मॉडलिंग का आयोजन नहीं था,बल्कि यह सपनों,आत्मविश्वास,ग्रूमिंग,प्रतिभा और अवसरों का एक सुंदर उत्सव था।मुख्य अतिथि समाजसेवी जगदीश लाल पाहवा ने सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हार्दिक बधाई दी।उन्होंने कहा कि इस आयोजन ने युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने में आयोजित यह सफल शो फैशन और मॉडलिंग इंडस्ट्री के लिए एक गौरवपूर्ण क्षण रहा,जिसने कई युवा सपने देखने वालों को आत्मविश्वास और जुनून के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।कार्यक्रम की सफलता पर पी.दीक्षित मैनेजमेंट एंड प्रोडक्शन के संस्थापक अध्यक्ष प्रणय दीक्षित ने सभी प्रतिभागियों,जूरी सदस्यों,समर्थकों,अतिथियों और पूरी टीम का आभार व्यक्त किया।प्रणय दीक्षित ने कहा कि यह शो केवल फैशन और मॉडलिंग का आयोजन नहीं था,बल्कि यह सपनों,आत्मविश्वास,ग्रूमिंग, प्रतिभा और अवसरों का एक सुंदर उत्सव था।सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हार्दिक बधाई दी।इस आयोजन ने युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक प्रतिष्ठित मंच प्रदान किया।लेखिका एवं विचारक डॉ.राधिका नागरथ ने कहा कि इस तरह की आयोजन युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान करते हैं।उन्होंने इस आयोजन के लिए आयोजनों को बधाई दी।इस अवसर पर देश के प्रतिष्ठित डिजाइनर सूफी साबरी,किंग सुक भादुरी,गौरव गुप्ता,हिमानी भारद्वाज,कियारा एवं रोहन,अजय शाह,रुद्र प्रकाश सहित 15डिजाइनरों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *