डा० एम ए तोमर
मुज़फ्फरनगर। आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर जनपद में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं।संभावित प्रत्याशी अपनी दावेदारी मजबूत करने में जुटे हुए हैं। इसी क्रम में मुज़फ्फरनगर विधानसभा सीट से संभावित उम्मीदवार वरिष्ठ आसपा (आज़ाद समाज पार्टी) नेता अमीर आलम खान के समर्थन में जनसंपर्क अभियान ने गति पकड़ ली है।अमीर आलम खान के पुत्र रविश आलम क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहते हुए घर-घर संपर्क कर लोगों से संवाद स्थापित कर रहे हैं और समर्थन जुटाने का प्रयास कर रहे हैं।शनिवार रात रविश आलम खालापार क्षेत्र पहुंचे जहां उन्होंने स्थानीय गणमान्य लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान का आश्वासन दिया।साथ ही उन्होंने लोगों को पार्टी की विचारधारा से भी अवगत कराया।इस दौरान उन्होंने बताया कि भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद (रावण) ने समाज की आवाज उठाने के लिए निरंतर संघर्ष किया है और यह संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।दक्षिणी खालापार स्थित प्रसिद्ध चिकित्सक स्व० डा० नसीम अहमद थानवी के आवास पर पहुंचे रविश आलम का स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।वरिष्ठ समाजसेवी सलीम अहमद थानवी ने उन्हें आशीर्वाद देते हुए उनके राजनीतिक भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर दानिश थानवी,आमिर थानवी, फिरोज थानवी,जानू कुरैशी,खालिद कुरैशी, आरिफ कुरैशी,शमीम मंसूरी,अरहम शमीम, साकिब खान,अफराज अली,वसीम अब्बासी, काजी खुर्रम,नसीम अहमद,अमरीश कुमार कल्याणी,संजीव भारती,उस्मान अली,जावेद अंसारी,फरमान सिद्दीकी,सरताज अली,रहबर खान सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *