अजीम अख्तर
दैनिक मानव जगत

​सहारनपुर। उत्तर प्रदेश शासन की जनसुनवाई नीति के तहत आज पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) सहारनपुर परिक्षेत्र, अभिषेक सिंह ने परिक्षेत्र कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया। इस दौरान परिक्षेत्र के विभिन्न जनपदों से आए फरियादियों ने अपनी समस्याएं महोदय के समक्ष रखीं।
जनसुनवाई के दौरान डीआईजी अभिषेक सिंह ने हर एक फरियादी की बात को अत्यंत गंभीरतापूर्वक सुना। उन्होंने प्राप्त शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि पुलिस व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का समाधान करना है, इसलिए प्रत्येक शिकायत को पूरी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ लिया जाना चाहिए।
डीआईजी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का निस्तारण केवल कागजों तक सीमित न रहे, बल्कि वह प्रभावी और पारदर्शी होना चाहिए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि शिकायतकर्ता को उसके मामले की प्रगति से समय-समय पर अवगत कराया जाए, ताकि आमजन का पुलिस प्रशासन के प्रति विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो सके। उन्होंने समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने की चेतावनी भी दी है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *