दिव्य भव्य कुम्भ के लिए सभी निर्माण कार्यो को समय से पूर्ण करे-मदन कौशिक
हरिद्वार। पंचायती राज एवं आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने विभिन्न विभागों के माध्यम से जनपद में संचालित विकास योजनाओं की एनआईसी सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।इस दौरान मेयर नगर निगम किरण जैसल,जिला अधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर मौजूद रहे। बैठक की समीक्षा करते हुए पंचायतीराज मंत्री ने जनपद में एलपीजी गैस समस्या के निराकरण के लिए सभी आश्रमों,धर्मशालाओं एवं होटलों में पीएनजी गैस कनेक्शन प्राथमिकता से लगाए जाने के लिए प्रबन्धक एचएनजीपीएल (पीएनजी) को दिए।उन्होंने कहा कि इस कार्य में किसी भी प्रकार से कोई विलंब नहीं होना चाहिए,यदि कॉन्ट्रैक्टर एवं कार्मिकों की कमी है तो उसे बढ़ाया जाये,ताकि लोगों को शीघ्रता से पीएनजी गैस कनेक्शन उपलब्ध हो सके। उन्होंने सीवरेज कार्य हेतु खोदी गई सड़कों की समीक्षा के दौरान परियोजना प्रबन्धक नमामि गंगे मीनाक्षी मित्तल को निर्देश दिए है कि नगर क्षेत्रांतर्गत सीवरेज के लिए खोदी गई सड़कों को माह जून तक हर हाल में पूर्ण करें। सीवरेज कार्यों को त्वरित गति से करने के लिए ओर अधिक श्रमिक बढ़ाने के निर्देश दिए,जिससे कि कार्य शीघ्रता से पूर्ण हो सके। उन्होंने 2027 में आयोजित होने वाले कुंभ मेले को दिव्य,भव्य एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए,जिस विभाग की ओर से जो भी कार्य एवं व्यवस्था की जा रही है उन्हें समय से पूर्ण कर ली जाए,इसमें सभी अधिकारी आपसे समन्वय के साथ धरातल कर कार्य करे। उन्होंने विद्युत विभाग को निर्देश दिए है कि अंडर ग्राउंड विद्युत लाइनों का कार्य शीघ्रता से किया जाए तथा जहा सिंगल लाइन है वहां डबल लाइन डालने के लिए कार्य करें, इसके साथ अभी आश्रमों एवं अखाड़ों को भी इंटर लेन लाइन से जोड़ने के भी निर्देश दिए ताकि कुंभ मेला क्षेत्रांतर्गत विद्युत व्यवस्था सुचारू रहे।उन्होंने चारधाम यात्रा के दृष्टिगत राष्ट्रीय राजमार्ग एवं लोनिवि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए है कि उनके द्वारा जो भी सड़क निर्माण कार्य किए जा रहे है,उन कार्यों को तत्परता से करे ताकि यातायात बाधित न हो एवं किसी भी क्षेत्र में जाम की स्थिति न बने,जो भी कार्य किए जा रहे है, जल्द से जल्द पूर्ण कराना सुनिश्चित करे।बैठक में जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों के माध्यम से किए जा रहे कार्यों की जानकारी देते हुए पंचायती राज एवं आपदा प्रबन्धन मंत्री को आश्वस्त किया है कि उनके द्वारा जो भी दिशा निर्देश एवं सुझाव दिए गए है,उनका संबंधित विभागों के अधिकारियों से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा।बैठक में मेयर श्रीमती किरण जैसल,सुशील त्यागी,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर,मुख्य नगर आयुक्त नंदन सिंह,मुख्य विकास अधिकारी डॉ.ललित नारायण मिश्र,अपर जिलाधिकारी पी.आर.चौहान,एचआरडीए सचिव मनीष कुमार,अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती,एसएलओ आकाश जोशी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहें।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *