हरिद्वार। तहसील परिसर रुड़की में किये गये सौन्दर्यकरण एवं पेंटिंग कार्यों का परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने लोकार्पण किया। बालिकों हेतु कम्प्यूटर शिक्षा की पहल का शुभारम्भ किया गया।मौके पर परिवहन मंत्री ने कहा कि रूड़की तहसील में आने वाले आम जनमानस को साफ-स्वच्छ वातावरण उपलब्ध हो,तहसील परिसर के फुटपाथ पर कोई अतिक्रमण न हों,तहसील कार्यालय में आने वाले आमजनमानस को कोई परेशानी न हों इसके लिए जिलाधिकारी के निर्देशन एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की के नेतृत्व में तहसील परिसर कार्यालय का सौन्दर्यकरण कार्य करवाया गया। साथ ही स्थानीय बालिकाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कम्प्यूटर शिक्षा का शुुभारंभ किया गया है जो एक सरहानीय पहल है।इस दौरान जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि जनपद में किसी भी सरकारी सम्पत्ति पर किसी तरह से कोई अतिक्रमण न हो तथा फुटपाथ पा आमजनमानस को आवाजाही में कोई परेशानी न हो इसके लिए तहसील परिसर रूड़की का सौन्दर्यकरण का कार्य करवाया गया मुख्य चौराहों सार्वजनिक स्थलों का सौन्दर्यकरण एवं वॉलपेटिंग हेतु कार्य किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा बालिकाओं, विशेषकर सरकारी विद्यालयों की छात्राओं,को कंप्यूटर शिक्षा से सशक्त बनाने हेतु एक विशेष पहल का भी शुभारंभ किया गया।तहसील परिसर में स्थापित कंप्यूटर कक्ष में प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।इस अवसर पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज,रुड़की की प्रथम बैच की 15 चयनित छात्राओं को अध्ययन सामग्री वितरित की गई। इन छात्राओं का चयन विद्यालय स्तर पर आयोजित परीक्षा के माध्यम से किया गया है। चयनित छात्राओं को कंप्यूटर शिक्षा में दक्ष एवं डिजिटल रूप से साक्षर बनाने हेतु विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *