हल्द्वानी। शनिवार को हल्द्वानी कैम्प कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम में आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने जनता की जनसमस्याएं सुनी।समस्याओं में मुख्य रूप से भूमि विवाद ,अवैध निर्माण,धोखाधड़ी से धनराशि हड़पने,अतिक्रमण,पारिवारिक विवाद,ओबीसी प्रमाण पत्र जैसे अति महत्वपूर्ण मामलों पर त्वरित करवाई करते हुए संबंधित को निर्देश दिए गए।जनता मिलन कार्यक्रम के दौरान कुमाऊं आयुक्त ने जनता द्वारा रखे गए विभिन्न प्रकरणों पर जनसुनवाई कर कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया।घोड़ाखाल रोड भवाली, नैनीताल निवासी जितेंद्र कुमार पुत्र पूरन चंद्र ने वर्ष 2022-23 में द्रोण कॉलेज आफ फार्मेसी रुद्रपुर से डी फार्मा किया था जिसके द्वारा ड्रग लाइसेंस हेतु ऑनलाइन आवेदन किया था।आवेदन चालान के बार-बार निरस्त होने के संबंध में जितेंद्र कुमार ने मुख्य चिकित्साधिकारी को इस संबंध में अवगत कराया।बार-बार आवेदन निरस्त होने के कारण गत दिवस जितेंद्र ने कुमाऊं आयुक्त से इस समस्या के समाधान के लिए शिकायत की।दीपक रावत ने संबंधित समस्या का संज्ञान लिया,संबंधित का ड्रग लाइसेंस आवेदन 17अप्रैल,2026 को अप्रूव हो गया है।जनसुनवाई के दौरान मंगल पड़ाव मछली बाजार हल्द्वानी निवासी विद्यावती ने अवगत कराया कि उसका पति स्वर्गीय राजेश कुमार निजी कंपनी ट्रिबकुल में विगत 15वर्षों से काम कर रहा था।विगत दिनांक 26दिसंबर 2025 को हृदय गति रुकने के कारण पति की मृत्यु में हो गई है।कंपनी मालिक ने पिछले 2साल से पति की तनख्वाह नहीं दी है,जिसे दिलाने के लिए कुमाऊं आयुक्त से निवेदन किया।इस संबंध में कुमाऊं आयुक्त ने आश्वासन दिलाया कि शीघ्र ही उनकी सैलरी दिलवा दी जाएगी।रामनगर निवासी पार्वती रावत ने बताया कि 2008 में 750स्क्वायर फीट जमीन चंदन सिंह बिष्ट से खरीदी थी जिसकी चहारदिवारी 2010 में की गई लेकिन रामनगर निवासी प्रताप सिंह रावत का कहना है कि उस जमीन की रजिस्ट्री उसके नाम भी है।कुमाऊं दीपक रावत ने तहसीलदार रामनगर को संबंधित जमीन की जांच पड़ताल कर वस्तुस्थिति से अवगत कराने के निर्देश दिए।माया जोशी निवासी बरेली रोड हल्द्वानी ने बताया कि उसकी पुत्री 9वीं और पुत्र 6वीं कक्षा में निर्मला कान्वेंट स्कूल में पढ़ते हैं और आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण दोनों बच्चों की कुल फीस 67550जमा नहीं कर पाए हैं जिसे शीघ्र जमा कर दिया जाएगा।आयुक्त ने स्कूल प्रबन्धक से वार्ता कर मौके पर समस्या का समाधान किया।
