मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से प्रधान संगठन की मांगों को लेकर पत्र दिलवाने का अनुरोध

अजीम अख्तर
दैनिक मानव जगत

सहारनपुर। नई दृष्टि नव युग प्रधान संगठन के पदाधिकारियों और सैकड़ों ग्राम प्रधानों ने भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत राणा से मुलाकात कर ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाए जाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से संबंधित पत्र दिलवाने की अपील की है। संगठन के अध्यक्ष संजय वालिया ने बताया कि ग्राम प्रधानों की विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाए। उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत राणा से आग्रह किया कि वे मुख्यमंत्री तक प्रधान संगठन की मांगों को प्रभावी ढंग से पहुंचाने में सहयोग करें और आवश्यक पत्र दिलवाएं। मुलाकात के दौरान चुनहैटी गाडा ग्राम प्रधान दानिश अंसारी, असलूब प्रधान, रजत प्रधान, जीशान प्रधान, सुभाष चंद्र चौधरी प्रधान, प्रीतम सैनी प्रधान, तारीख प्रधान, तरश पाल प्रधान, राजेश प्रधान, अंसार प्रधान, जावेद प्रधान, प्रदीप प्रधान सहित सैकड़ों ग्राम प्रधान मौजूद रहे।प्रधानों ने एकजुटता दिखाते हुए नारा लगाया – “प्रधान एकता जिंदाबाद”भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत राणा ने प्रधानों की मांगों को सुनते हुए उन्हें आश्वासन दिया कि संगठन की मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा और संबंधित स्तर पर आवश्यक कार्यवाही के लिए प्रयास किए जाएंगे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *