हरिद्वार। हरिद्वार स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स द्वारा अयोजित प्रथम हरिद्वार कॉरपोरेट क्रिकेट चैंपियनशिप 8टीमों के बीच खेली गई।जिसका फाइनल 4अप्रैल की रात्रि में टीम केआरएस और हरिद्वार सुपर किंग के बीच खेला गया।टीम केआरएस ने पहले बल्लेबाजी की और 19 ओवर में 10 विकेट खोकर 164 रन बनाए।जिसमें विकेट कीपर विभू ने 25 गेंद में 23 रन, प्रज्ज्वल चौहान ने 17 गेंदों में 31रन,सचिन कश्यप ने 14गेंदों में 27 रन और हर्ष चौहान ने 24 गेंदों में 30रन की पारी खेली। हरिद्वार सुपर किंग की और से कप्तान शिखर पालीवाल ने चार ओवर में 38रन देकर दो और सतेंदर उर्फ राहुल ने 2 ओवर में 19 रन देकर 3 विकेट लिए।लक्ष्य का पीछा करते हुए हरिद्वार सुपर किंग ने 17.3 ओवर में 4 विकेट खोकर मैच जीत लिया।हरिद्वार सुपर किंग की और से विश्वास कश्यप ने 23गेंद में 37 रन,रोहन प्रधान ने 33गेंद में 38 रन और विकास यादव ने 38 गेंद में 74रन की विजयी पारी खेली। विकास यादव को मैन आफ द मैच चुना गया।क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ हरिद्वार के सचिव इंद्रमोहन बड़थ्वाल मुख्य अतिथि रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *