सहारनपुर। सर्वदलीय मजबूत पार्षद दल का प्रतिनिधिमंडल आज जिला पूर्ति अधिकारी से मिला और डिपो होल्डरों द्वारा कार्ड धारकों का राशन कार्ड निरस्त करने व गैस सिलेण्डर ब्लैक मंे बेचे जाने का विरोध करते हुए इस प्रवृत्ति पर रोक लगाने की मांग की।
प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व करते हुए सर्वदलीय मजबूत पार्षद दल के नेता अभिषेक टिंकू अरोड़ा ने कहा कि कोई भी गरीब या पात्र व्यक्ति रिटर्न सिर्फ इसलिए भरता है कि उसे अपने बच्चों की शिक्षा या बेटी के विवाह या अन्य छोटा-मोटा कारोबार करने के लिए ऋण लेना पड़ता है और उसके लिए रिटर्न की आवश्यकता पड़ती है। उन्होंने कहा कि बीते वित्तीय वर्ष में 7 लाख रुपए तक रिटर्न दाखिल करने पर कोई भी टैक्स नहीं देने का प्रावधान था और अब वित्तीय वर्ष 2025-2026 में भी 1200000 रूपये तक की आयकर में छूट है। उन्होंने बताया कि गरीब व पात्र लोगों के राशन कार्ड काटने का डर दिखाकर राशन डिपो होल्डर उन्हें राशन भी नहीं दे रहे हैं। उन्होंने मांग की कि तत्काल राशन डीलरों को आदेश जारी किया जाए कि किसी का भी राशन कार्ड निरस्त नहीं किया जाए। उन्होंने बताया कि सहारनपुर नगर में कुछ गैस एजेंसी संचालकों द्वारा उपभोक्ताओं को गैस न देकर परेशान किया जा रहा है और बड़ी संख्या में गैस ब्लैक की जा रही है। जिनके खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जाये। इस मौके पर पार्षद हाजी गुलशेर, पार्षद अहमद मलिक, पार्षद राजीव अन्नू, पार्षद नितिन जाटव, पार्षद नदीम अंसारी, पार्षद डॉ.एहतेशाम, पार्षद हाजी नूरआलम, पार्षद इमरान सैफी, पार्षद डॉ.मोहतसिन, पार्षद फराज अंसारी आदि मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *