09 वर्षों में प्रदेश की तस्वीर बदली : बृजेश सिंह

सहारनपुर। राज्यमंत्री संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास जसवंत सैनी, राज्यमंत्री लोक निर्माण विभाग बृजेश सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम चौधरी ने उत्तर प्रदेश के नवनिर्माण के 9 वर्ष के अवसर पर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा और विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को लाभान्वित कर प्रमाण पत्र वितरित किए।सर्किट हाउस सभागार में आयोजित कार्यक्रम में राज्यमंत्री संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास जसवंत सैनी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सुरक्षा, कानून व्यवस्था, सड़क, रोजगार, गरीब कल्याण, पेयजल, विद्युत, पारदर्शिता के साथ भर्ती, सिंचाई व्यवस्था बेहतर हुई है। कृषकों की सुविधाओं को बढाने के दृष्टिगत सिंचाई, बीज, खाद, फसलों का बेहतर मूल्य किया गया है। वन डिस्ट्रिक्ट-वन मेडिकल कॉलेज की व्यवस्था की जा रही है जिससे चिकित्सा सुविधा बेहतर हो रही है। यह 09 वर्ष उत्तर प्रदेश के नव निर्माण के है जोकि विकसित भारत में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करेंगे। राज्यमंत्री लोक निर्माण विभाग बृजेश सिंह ने कहा कि नवरात्रि की पूर्व संध्या पर प्रदेश के नव निर्माण के 09 वर्ष पर आयोजित यह कार्यक्रम 09 दिवसों तक चलेगा। इन 09 वर्षों में प्रदेश की तथा पिछले 11 वर्षों में देश की तस्वीर बदली है। यह सिद्ध किया गया है कि बिमारू प्रदेश को विकसित प्रदेश की श्रेणी में कैसे लाया जा सकता है। सरकार की साफ नियत तथा काम करने की सकारात्मक इच्छाशक्ति से संभव हुआ। उन्होने कार्यक्रम की रूपरेखा की भी जानकारी दी। उन्होने कहा कि आगे भी विकास की यात्रा अनवरत चलती रहेगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के 05 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, मुख्य बाल सेवा योजना सामान्य के 05 लाभार्थियों को लैपटॉप, पशुपालन विभाग के 05 लाभार्थियों को मुर्गी पालन हेतु लैटर ऑफ कम्फर्ट, कृषि विभाग के 02 लाभार्थियों को ट्रैक्टर चाभी वितरण, जिला कार्यक्रम विभाग के लाभार्थियों को गोदभराई, खादी ग्रामोद्योग विभाग 01 लाभार्थी को लाभान्वित किया गया। इससे पूर्व सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा प्रस्तुत नव निर्माण के 09 वर्ष पर आधारित लघु फिल्म भी देखी गयी। सर्किट हाउस परिसर में खादी ग्रामोद्योग, कृषि, नेडा, पशुपालन, एनआरएलएम, पंचायती राज, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार आदि विभिन्न विभागों द्वारा अपनी योजनाओं से संबंधी स्टॉल लगाई गयी जिनका मंत्रीगणों एवं अन्य सभी द्वारा अवलोकन किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन, जिला अध्यक्ष भाजपा अजीत राणा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं विभिन्न योजनाओं के लाभार्थीगण उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed