सहारनपुर। मैक्स इंटर नेशनल स्कूल में सीनियर कक्षाओं के लिए पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। स्कूल में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए विधायक राजीव गुंबर ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षा एक ऐसा अमूल्य साधन है जिसे कोई भी आपसे छीन नहीं सकता। विद्यार्थियों को महान व्यक्तित्वों की जीवनी अवश्य पढ़नी चाहिए। समाज सेविका रूही अंजुम ने भी अपने प्रेरक विचारों से विद्यार्थियों एवं अभिभावकों का उत्साहवर्धन किया। डॉ. ऋचा अग्रवाल एवं डॉ. शैलजा चटर्जी ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला तथा बच्चों के समग्र विकास में अभिभावकों की सक्रिय भूमिका पर जोर दिया।समाज सेविका सुमेधा गोयल ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला और उन्हें अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय की प्राचार्या सुरैया कौसर ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए उनके अमूल्य समय एवं मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे बच्चों की शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं।पार्षद अहमद मलिक एवं सईद अहमद सिद्दीकी ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने का संदेश दिया। समारोह के दौरान प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। साथ ही, वर्ष भर के समग्र विकास के आधार पर विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र, मेडल एवं सम्मान भी दिए गए।इस अवसर पर अहमद मलिक, पार्षद सईद अहमद सिद्दीकी, अर्चित अग्रवाल, समाज सुधारक मनोज, डॉ. ऋचा अग्रवाल, डॉ. शैलजा चटर्जी दंत विशेषज्ञ, समाज सेविका सुमेधा गोयल आदि उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *