सहारनपुर। आगामी चैत्र नवरात्रि और ईद पर्व को शांतिपूर्ण व सुरक्षित बनाने के लिए जनपदीय पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च किया। पुलिस बल ने भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर गश्त की और आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिया। लोगों से आपसी सौहार्द बनाए रखने, अफवाहों पर ध्यान न देने तथा संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत सूचना देने की अपील की गई। पुलिस ने दोनों त्योहारों के दौरान व्यापक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने का दावा किया है।

अजीम अख्तर
दैनिक मानव जगत

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *