सहारनपुर। स्टार पेपर मिल प्रांगण में आज 55 वां राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह मनाया गया, जिनमें मिल कर्मचारियों व उनके परिवारों को सुरक्षा सप्ताह की महत्वता से अवगत कराया गया। इस दौरान सेफ्टी निबंध पोस्टर, कविता एवं स्लोगन के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए।
मिल प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आई. जे सिंह वीपी बर्क्स ने सभी उपस्थित जनों को सुरक्षा सप्ताह की महत्वता से अवगत कराया और संस्थान में कार्यरत सेफ्टी सर्कल व अन्य कर्मचारियों को कारखाने के अंदर व बाहर असुरक्षित कार्य पद्धति व स्थितियों की संभावनाओं को कम करने के प्रति जागरुक किया। उन्होंने कहा कि सभी विभागों के कर्मचारियों की यह जिम्मेदारी बनती है कि अपने कार्यस्थल की व्यवस्था अच्छी बनाने में सहयोग करें, जिससे कि कार्यस्थल पर अच्छा एवं दुर्घटनामुक्त वातावरण बन सकें। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को आवश्यकतानुसार संस्थान द्वारा दिए गए व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों का अनिवार्य रूप में उपयोग करना चाहिए जिससे कि हम सभी को शून्य दुर्घटना लक्ष्य को प्राप्त करने में मदद मिलेगी।
इस अवसर पर आयोजित सेफ्टी प्रतियोगिताओं में कर्मचारियों व उनके परिजनों ने भाग लिया व सेफ्टी निबंध पोस्टर, कविता एवं स्लोगन के विजेताओं को प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय पुरस्कार प्रदान किए गए इसके अतिरिक्त सेफ्टी सर्कल्स को पुरस्कार प्रदान किए गए। इस अवसर पर एक सुरक्षा प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन आई. ने सिंह वीपी-बर्क्स ने किया इस अवसर पर संस्थान के वरिष्ठ प्रबंधकगण, अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *