डा० एम ए तोमर
मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी शाह आलम ने संगठन को लेकर बड़ा बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाने के लिए उत्तर प्रदेश के कई जिलों की कार्यकारिणी के साथ-साथ राष्ट्रीय कार्यकारिणी में भी व्यापक बदलाव किए जाएंगे।उन्होंने स्पष्ट कहा कि जो पदाधिकारी लंबे समय से निष्क्रिय हैं या संगठन की दिशा को भंग करने का प्रयास कर रहे हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।इसके अलावा संगठन में गुटबाजी जैसे गलत कृत्यों को बढ़ावा देने वाले लोगों को भी संगठन से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।चौधरी शाह आलम ने कहा कि संगठन हित में ईमानदारी और सक्रियता के साथ कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को आगे बढ़ने का अवसर दिया जाएगा।उनका उद्देश्य संगठन को मजबूत,अनुशासित और किसान-मजदूरों के हितों के लिए और अधिक प्रभावी बनाना है।
उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे संगठन की नीतियों और उद्देश्यों के अनुरूप कार्य करें ताकि किसान और मजदूर वर्ग की आवाज को और मजबूती से उठाया जा सके।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *