एम अफज़ल गौर
बुग्गावाला (हरिद्वार)
बंजारे वाला मार्ग पर बना पुल इन दिनों खस्ता हाल में पहुंच गया है। पुल की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है और कई स्थानों पर कंक्रीट टूटने के कारण लोहे के सरिये बाहर दिखाई देने लगे हैं। इससे मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों और राहगीरों में हादसे का डर बना हुआ है।
ग्राम बंजारेवाला के ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ समय से इस मार्ग से क्षमता से अधिक भारी वाहन गुजर रहे हैं। ग्रामीण सत्येंद्र चौहान, सम्मून अंसारी और गौरव चौहान आदि ने बताया कि रात में ओवरलोड खनन सामग्री से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली लगातार इस पुल से गुजरते हैं। भारी वाहनों के दबाव के कारण पुल की संरचना कमजोर हो रही है और तेजी से क्षतिग्रस्त होती जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते पुल की मरम्मत नहीं कराई गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने प्रशासन से पुल की तत्काल तकनीकी जांच कराने, उसकी मरम्मत कराने और ओवरलोड वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने की मांग की है, ताकि किसी संभावित दुर्घटना से बचा जा सके।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *