हरिद्वार। हरिद्वार आयी टीवी और बॉलीवुड अभिनेत्री हेली दारूवाला ने हरकी पैड़ी पहुंचकर मां गंगा के दर्शन किए और गंगा आरती में शामिल हुई।नागिन 3,यह रिश्ता है प्यार का,दास्ताने मोहम्मद,सलीम अनारकारी आदि पॉपुलर टीवी शो में अपने शानदार अभिनय से पहचान बनाने वाली हेली दारूवाला दम काटा फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।कई टेलीविजन शो ओर फिल्मों में काम कर चुकी हेली दारूवाला ने अपने अभिनय कैरियर की शुरूआत टीवी शो लव यू जिंदगी से की थी।उत्तराखंड में शूटिंग के लिए आयी हेली दारूवाला शुक्रवार को हरिद्वार पहंुची और हरकी पैड़ी पर गंगा पूजन दर्शन और आरती में शामिल हुई।उन्होंने कनखल स्थित दक्ष महादेव मंदिर में भी दर्शन किए।तीर्थ पुरोहित उज्जवल पंडित ने बताया कि अध्यात्म में विश्वास रखने वाली हेली दारूवाला को मां गंगा से गहरा लगाव है।इसलिए जब वे उत्तराखंड में शूटिंग के लिए आयी तो हरकी पैड़ी पर गंगा आरती में शामिल हुई।टेलीविजन और फिल्मों में काम कर चुकी है।हेली दारूवाला के हरकी पैड़ी पहुंचने पर लोगों की भीड़ लग गई। युवाओं ने जमकर उनके साथ सेल्फी ली।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *