हरिद्वार। गृहमंत्री अमित शाह को काले झंडे दिखाने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने तुलसी चौक पर गिरफ्तार कर लिया।बाद में सभी को छोड़ दिया गया।महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग के नेतृत्व में कार्यकर्ता मायापुर स्थित कार्यालय से काले झंडे दिखाने के लिए नारेबाजी करते हुए रैली स्थल बैरागी कैंप की तरफ रवाना हुए।लेकिन तुलसी चौक पर पहले से तैनात पुलिस ने सभी को रोक लिया।इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में धक्का मुक्की भी हुई और कुछ कार्यकर्ता बैरिकेडिंग पर चढ़ गए।इसके बाद पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया।महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि गृहमंत्री देवभूमि हरिद्वार की जनता को बताएं कि देश की संप्रभुता पर अमेरिका द्वारा हमला किया जा रहा है और सरकार चुप क्यों है। आखिर कब तक देश को अमेरिका चलाने का काम करेगा।अंकिता भण्डारी हत्याकांड के वीआईपी की गिरफ्तारी कब होगी।धर्मनगरी में नशे के अवैध कारोबार से युवाओं को नशे की और धकेला जा रहा है। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का अपमान क्यों किया जा रहा है।वरिष्ठ नेता महेश प्रताप राणा महानगर कांग्रेस महासचिव राजीव भार्गव ने रैली में भीड़ जुटाने के लिए सरकारी तंत्र के इस्तेमाल का आरोप लगाया।कहा कि आमजन के रैली से दूरी बनाने पर प्राइवेट कर्मचारियों को जबरन रैली में लाया गया।पार्षद हिमांशु गुप्ता और पार्षद सोहित सेठी ने कहा कि आंगनबाड़ी,आशा कार्यकत्रियों को भीड़ एकत्रित करने के लिए लगाया गया। जिससे साफ है उत्तराखंड की जनता भाजपा सरकार को 2027 में उखाड़ फेंकने का काम करेगी।यूथ कांग्रेस नेता उत्कर्ष वालिया,पूर्व शहर अध्यक्ष नितिन तेश्वर एनएसयूआई के महानगर अध्यक्ष याज्ञिक वर्मा,वरिष्ठ नेता सीपी सिंह ने कहा कि गृहमंत्री को बताना चाहिए कि प्रधानमंत्री कम्प्रोमाइज क्यों है।इस दौरान यूथ कांग्रेस जिला महासचिव शुभम जोशी,आशु श्रीवास्तव,अरूण चौहान,सतेंद्र वर्मा,सत्यम शर्मा,वरिष्ठ नेता सीपी सिंह,सोनू शर्मा सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *