सहारनपुर। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अजीत सिंह राणा के लखनऊ से सहारनपुर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। जूलूस के रूप मे भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह राणा ने जिला कार्यालय पहुंचकर अपना कार्य भार ग्रहण किया।
गौरतलब है कि नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह राणा दो दिन पूर्व भाजपा हाईकमान का आभार जताने के लिए लखनऊ गये थे। आज सुबह लखनऊ से अजीत सिंह राणा जैसे ही सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचे, तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने गगनभेदी नारों के बीच उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया। तत्पश्चात रथ पर सवार होकर नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अजीत सिंह राणा, राज्य मंत्री कुंवर ब्रिजेश सिंह, राज्य मंत्री जसवंत सिंह सैनी, विधायक देवेन्द्र निम, विधायक कीरत सिंह, विधायक राजीव गुंबर, जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम चौधरी, महापौर अजय कुमार सिंह, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, पूर्व विधायक नरेश सैनी, जगपाल सिंह जूलूस के रूप मे जनता का आभार जताते हुए दिल्ली रोड स्थित भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे। जहां अजीत सिंह राणा ने विधिवत् रूप से अपना कार्य भार ग्रहण किया। रास्ते में जगह-जगह भाजपाइयों ने माल्यार्पण व पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अजित सिंह राणा ने कहा कि भाजपा हाईकमान ने उन्हें जिस उम्मीद व विश्वास के साथ जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है उसे सभी कार्यकर्ताओ के सहयोग से पूरा करने का हर संभव प्रयास किया जायेगा। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा तीसरी बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में दो-तिहाई बहुमत के साथ अपनी सरकार बनाने का काम करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मिशन 2027 में जुटने व पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का आह्वान किया। इस दौरान पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी, विधायक प्रतिनिधि प्रो.विकेश चौधरी, पूर्व महापौर संजीव वालिया, अभय प्रताप राणा, जिला सहकारी बैंक के चेयरमेन चौधरी राजपाल सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख बिजेंद्र चौधरी, कुलवीर राणा, मंडल अध्यक्ष संजय चैयरमेन, दीपक सैनी, प्रमोद कौशिक, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि विजय पाल सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष डा.महेंद्र सैनी, जिला उपाध्यक्ष सत्यपाल चौधरी, पवन धीमान देवबंद, दुष्यंत कुमार मुन्ना, सुधीर मोहन एडवोकेट, विजेन्द्र जन्धेड़ी, डीसीडीएफ के पूर्व चेयरमैन अभय चौधरी, पवन सिंह राठौर, गौरव गर्ग, डीसीडीएफ के उपसभापति विपिन चौधरी, शीशपाल जंधेडा सहित हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *