सहारनपुर। पुलिस उप महानिरीक्षक अभिषेक सिंह ने गूगल मीट के माध्यम से बजट संबंधी गोष्ठी आयोजित कर अधिकारियों को निर्देशित किया कि बजट व्यय से सम्बन्धित अभिलेखों का सुव्यवस्थित रख-रखाव किया जाए।
डीआईजी अभिषेक सिंह द्वारा तीनों जनपदों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक लाइन्स तथा क्षेत्राधिकारी लाइन्स व आंकिक के साथ बजट से सम्बन्धित गूगल मीट के माध्यम से गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। डीआईजी अभिषेक सिंह ने चालू वित्तीय वर्ष में आवंटित बजट के व्यय, प्रगति तथा शेष धनराशि के सम्बन्ध में समीक्षा की। साथ ही बजट के समुचित एवं समयबद्ध उपयोग के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने आवंटित बजट का उपयोग पुलिस लाइन्स की आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, भवनों के रख-रखाव, वाहनों के अनुरक्षण, शस्त्रागार, बैरक, मेस एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए प्राथमिकता के आधार पर करने के निर्देश दिये। इसके अतिरिक्त उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर पारदर्शिता के साथ बजट का पूर्ण एवं प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए, जिससे पुलिस विभाग की कार्यक्षमता को और अधिक सुदृढ़ किया जा सकें।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *