डा० एम ए तोमर
मुजफ्फरनगर। जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक शुक्रवार को जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में फेडरेशन सभागार में आयोजित हुई।बैठक में फेडरेशन के अध्यक्ष नीलकमल पुरी ने सभी अतिथियों का बुके देकर स्वागत किया जबकि बैठक का संचालन फेडरेशन के सचिव अभिषेक अग्रवाल एवं  सहायक आयुक्त उद्योग आशीष कुमार द्वारा संयुक्त रुप से किया गया।बैठक में प्रस्तुत एजेण्डे के विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।बैठक में जानसठ रोड स्थित नैराना विद्युत सब-स्टेशन की 500 मीटर लिंक रोड के निर्माण के लिए एनएचएआई मेरठ द्वारा सहमति प्रदान की गई।इसके अलावा नैराना विद्युत उपकेन्द्र के सामने ओवरहेड लाइन के निर्माण की सुरक्षा को देखते हुए अंडरग्राउंड अथवा विद्युत पोल के माध्यम से केबिल डालने के लिए एनएचएआई, विद्युत विभाग और औद्योगिक संगठनों को संयुक्त निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए ताकि समस्या का समाधान किया जा सके।बैठक में अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत को मै. राधा गोविंद ऑटोमोबाइल्स प्रा.लि. मुजफ्फरनगर की एनओसी और मानचित्र जारी करने के निर्देश भी दिए गए।वहीं मै. बी के टाइल्स के समीप मेरठ रोड की टूटी हुई लिंक रोड के संबंध में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी ने बताया कि सड़क निर्माण का आगणन तैयार कर 15वें वित्त आयोग 2025-26 के अंतर्गत स्वीकृति के लिए जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कर दिया गया है।साथ ही आईटीआई मेरठ रोड से औद्योगिक क्षेत्र में अवैध रूप से खड़े ट्रकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए एआरटीओ मुजफ्फरनगर को निर्देशित किया गया।उद्यमियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में विकास भवन में सिंगल विंडो कार्यालय स्थापित करने के निर्देश दिए ताकि उद्यमियों को विभिन्न विभागों के चक्कर न लगाने पड़ें और एक ही स्थान पर उनकी समस्याओं का समाधान हो सके।बैठक में ईएसआई हॉस्पिटल की स्थापना के विषय में भी चर्चा की गई।इस संबंध में जिलाधिकारी ने नगर पालिका एवं एमडीए को अस्पताल के लिए उपयुक्त भूमि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए तथा संबंधित विभागों को आवश्यक औपचारिकताओं की जानकारी लेकर शीघ्र कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा।जिलाधिकारी ने सभी औद्योगिक संगठनों से आह्वान किया कि औद्योगिक आस्थान के मुख्य मार्ग के सौंदर्यीकरण कार्य में एमडीए और नगर पालिका के साथ मिलकर सहयोग करें।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमलकिशोर देशभूषण सहित जिला स्तरीय अधिकारी एवं उद्यमियों की ओर से आशीष गर्ग (कोषाध्यक्ष),पूर्व अध्यक्ष अशोक अग्रवाल,पूर्व कोषाध्यक्ष अरविंद गुप्ता,अरुण गुप्ता,आकाश गुप्ता,राज जगमोहन अंकुर गर्ग,संजय मित्तल आदि उद्यमी मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *