अजीम अख्तर
दैनिक मानव जगत

सहारनपुर। 02 मार्च 2026 — ईरान के सर्वोच्च धार्मिक नेता और सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई की 28 फरवरी को अमेरिका-इज़राइल के संयुक्त हवाई हमले में शहादत पर सहारनपुर के शिया मुस्लिम समुदाय में गहरा आक्रोश है।

समुदाय ने आज जिलाधिकारी के माध्यम से भारत सरकार को तीन सूत्रीय मांग पत्र सौंपा, जिसमें इज़राइल-अमेरिका के साथ तत्काल व्यापारिक संबंध तोड़ने, उनके उत्पादों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने और ईरान के साथ चल रहे संघर्ष में भारत द्वारा शांति बहाली के लिए हस्तक्षेप करने की मांग की गई है।

ज्ञापन में कहा गया कि हमला शांति वार्ता के बीच कायरतापूर्ण था, जिसमें खामेनेई साहब के अलावा एक स्कूल पर भी हमला हुआ और करीब 86 मासूम बच्चों सहित कई ईरानी नागरिक शहीद हुए। शिया समाज ने इसकी कड़ी निंदा की और शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश किया।

ज्ञापन सौंपने सौपने वालों में मौलाना इज़हार हैदर (इमाम जुमे, शिया जामा मस्जिद, अंसारियान), मौलाना ज़फर अब्बास ज़ैदी (इमाम, शिया मस्जिद, बड़तला), एडवोकेट मंज़र हुसैन काज़मी, डॉ. असर अब्बास जैदी, दानिश आब्दी, शादाब आब्दी आदि।शिया समुदाय ने इन्ना लिल्लाहि व इन्ना इलैहि राजिऊन पढ़ते हुए गहरे शोक में डूबकर न्याय की मांग की है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *