सहारनपुर।‌ महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह ने कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर संबंधित को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह ने आगामी महाशिवरात्रि पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित रूप से सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा कांवड़ मार्ग पर यातायात व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, रूट डायवर्जन, पुलिस पिकेट/ड्यूटी प्वाइंट, तथा श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु की गई व्यवस्थाओं का गहनता से अवलोकन किया गया। इसके साथ ही कांवड़ मार्ग पर संवेदनशील स्थानों, भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों, प्रमुख चौराहों/तिराहों, ढाबों, पेट्रोल पंपों, बाजार क्षेत्रों आदि पर विशेष सतर्कता रखने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देश दिए गए कि महाशिवरात्रि पर्व के दौरान कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था, तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित रिस्पांस सुनिश्चित किया जाए।साथ ही यह भी निर्देशित किया गया कि कांवड़ मार्ग पर लगातार पैदल गश्त/मोबाइल गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग, तथा कानून-व्यवस्था से संबंधित किसी भी सूचना पर तत्काल प्रभावी कार्यवाही की जाए, ताकि जनपद में शांति व्यवस्था बनी रहे और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *