हरिद्वार। संपूर्णता अभियान 2.0कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए विकास भवन रोशनाबाद के सभागार में मुख्य अतिथि विधायक रानीपुर आदेश चौहान,शिवालिक नगरपालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा एवं मुख्य विकास अधिकारी डॉ.ललित नारायण मिश्र ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सम्पूर्णता अभियान 2.0 जो 28जनवरी से शुरू हो गया है जो 14 अप्रैल 2026 तक चलने वाला 3 महीने का अभियान है,जिसका उद्देश्य देशभर के आकांक्षी जिलों में 5 मुख्य प्रदर्शन संकेतकों (केपीआई) और आकांक्षी ब्लॉकों में 6मुख्य प्रदर्शन संकेतकों के सैचुरेशन को प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास किया जाना है। इन 3 महीने के अभियान के तहत आकांक्षी जिला और ब्लॉक कार्यक्रम के अंतर्गत 112आकांक्षी जिलों और 513 आकांक्षी ब्लॉकों में महत्वपूर्ण प्रदर्शन संकेतकों को पूर्ण रूप से संतृप्त किया जाएगा। आकांक्षी जिला हरिद्वार तथा आकांक्षी ब्लाक बहादराबाद में संपूर्णता अभियान 2.0 के 6 संकेतांको को संतृप्त करना है। कार्यक्रम का उद्देश्य आईसीडीएस कार्यक्रम के तहत नियमित रूप से पूरक पोषण लेने वाले 6महीने से 6वर्ष तक के बच्चों का प्रतिशत।रिपोर्टिंग माह के दौरान आंगनवाड़ी केंद्रों में नामांकित बच्चों की माप दक्षता।,कार्यात्मक शौचालय वाले संचालित आंगनवाड़ी केंद्रों का प्रतिशत, पेयजल सुविधा वाले संचालित आंगनवाड़ी केंद्रों का प्रतिशत।,स्कूलों की कुल संख्या के सापेक्ष लड़कियों के लिए पर्याप्त शौचालय सुविधा वाले स्कूलों का प्रतिशत,टीकाकृत गोवंश (एफएमडी का टीकाकरण) का प्रतिशत।संपूर्णता अभियान 2.0 तहत आकांक्षी जिलों के लिए पहचाने गए 5प्रमुख केपीआई जिनमें जन्म के समय वजन किए गए जीवित बच्चों का अनुपात। ,अनुमानित मामलों के सापेक्ष क्षय रोग (टीबी) मामले की अधिसूचना दर (सार्वजनिक और निजी संस्थान)।उन आंगनवाड़ी केंद्रों,शहरी पीएचसी का प्रतिशत,जिन्होंने पिछले एक महीने में क्रमशः कम से कम एक ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता और पोषण दिवस शहरी स्वास्थ्य स्वच्छता और पोषण दिवस आयोजित किया है,कार्यात्मक बालिका शौचालयों वाले स्कूलों का प्रतिशत। टीकाकरण किए गए पशुओं का प्रतिशत। नीति आयोग ने उन गतिविधियों की एक सूची प्रदान की है जिन्हें जिले और ब्लॉक संपूर्णता अभियान 2.0 के शुभारंभ के हिस्से के रूप में आयोजित किया जा रहा हैं।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक आदेश चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जो संकल्प ओर विजन है कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है वह पूरे देश का संकल्प बना हुआ है उसी संकल्प को ध्यान में रखते हुए संपूर्णता अभियान 2.0 नीति आयोग द्वारा संचालित किया गया है जिसके अंतर्गत पूरे देश में 112 जिलों को चिन्हित किया गया है,जिसमें कुछ पैरामीटर तय किए गए है जिसके आधार पर स्वास्थ्य, शिक्षा,कृषि के क्षेत्र से सम्बंधित विस्तृत कार्य किया जाना है।मुख्य विकास अधिकारी डॉ.ललित नारायण मिश्र ने कहा कि नीति आयोग द्वारा निर्देश प्राप्त हुए है कि संपूर्णता अभियान 2.0 के तहत हमें 90दिनों में कुछ पैरामीटर तय किये गए है जिसमें शिक्षा स्वास्थ्य कृषि से संबंधित हैं इसके लिए आज यहां इस अभियान की शुरुआत की गई है,जिला स्तर एवं विकास खण्ड स्तर पर जो भी पैरामीटर के अनुसार रणनीति तैयार की जाएगी।उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किए हैं कि सभी विभाग अपने-अपने विभाग से संबंधित पैरामीटर निर्धारित समय अवधि की अंतर्गत पूरा करें।कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष शिवालिकनगर राजीव शर्मा,मुख्य चिकित्साधिकारी आरके सिंह,जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश,जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी ललिनी ध्यानी,मुख्य पशु चिकित्साधिकारी,मुख्य शिक्षा अधिकारी,मुख्य कृषि अधिकारी,जिला कार्यक्रम बाल विकास अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *