हरिद्वार। कोतवाली लक्सर क्षेत्र में हुई फाइनेंस कर्मी से हुई लूट की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुराने कर्मचारी ने ही नौकरी छूटने पर दोस्तों के साथ मिलकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल बाइक व 1,85,000 रूपए बरामद किए हैं। 01फरवरी को रवि राठौर पुत्र मुन्ना लाल निवासी लक्सर गांव ने पुलिस को तहरीर देकर 4अज्ञात लोगों द्वारा रोककर मारपीट कर कलेक्शन के पैसों से भरा व मोबाइल फोन लूटकर भाग जाने के सम्बन्ध में मुकद्मा दर्ज कराया था। मुकद्मा दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल के दौरान मिली जानकारी के आधार पर प्रकाश में आए 3 संदिग्धों गुलशेर पुत्र कामिल,फरमान पुत्र वसीम व साहित पुत्र नफीस निवासी खण्डजा कुतुबपुर लक्सर को दबोच लिया।तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से लूटे गए 185000रूपए,वारदात में इस्तेमाल मोटर साईकिल,पीड़ित का आधार कार्ड व 1 बैग बरामद हुआ।पूछताछ में आरोपित गुलशेर ने बताया कि वह लक्सर में परचून की दुकान पर पिछले 6-7साल से काम करता था,ई-रिक्शा से परचून का सामान अन्य दुकानदारों को सप्लाई करता था।लेकिन लाला से अनबन होने पर कुछ दिन पहले उसने काम छोड़ दिया। उसे पता था कि बेचे जाने वाले सामान का कलैक्शन रवि नाम का युवक करता है और हर रविवार को सुल्तानपुर की तरफ से दुकानों से मोटी रकम कलेक्ट कर लाला को लाकर देता है।उसने अपने गांव के सलमान,फरमान और साहिल को इसकी जानकारी दी और लूटकर अच्छा मुनाफा कमाने का प्रस्ताव रखा।वारदात के दिन चारों ने दोपहर के वक्त साथ मिलकर रवि को डन्डो से पीटा और पैसों से भरा बैग छीनकर फरार हो गये।पुलिस टीम में एसएसआई लोकपाल परमार,एसआई नरेन्द्र सिंह,एएसआई रंजीत नौटियाल, हेडकांस्टेबल विनोद कुमार, मनोज मिनान,कांस्टेबल अनूप पोखरियाल, संदीप रावत,किशोर नेगी शामिल रहे।
