सहारनपुर। राष्ट्र विकास संगठन के प्रतिनिधि मण्डल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम सिंह राणा व जिलाध्यक्ष मनोज कुमार फौजी के नेतृत्व में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.प्रवीण कुमार को ज्ञापन सौंपकर जनपद के प्राइवेट चिकित्सालयों व नर्सिंग होम में विभिन्न बीमारियों के उपचार की रेट लिस्ट चस्पा करने की मांग की।
संगठन के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार फौजी ने बताया कि डॉक्टर को भगवान का दर्जा दिया गया है। परन्तु कालांतर में इस सम्मानित प्रोफेशन का भी दुरुपयोग हो रहा है। अस्पतालों में भर्ती मरीजों से विभिन्न बीमारियों के इलाज के लिए अनाप-शनाप खर्च के बिल बनाए जाते हैं। जिसके कारण अस्पताल के प्रबंधन तथा मरीर्जा के परिवारजनों के बीच विवाद भी पैदा होते हैं। उनका कहना था कि प्रत्येक मरीज को अस्पताल में पहुंचने पर यह जानने का अधिकार है कि उसकी बीमारी में लगभग कितना खर्च आएगा। उन्होने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से मांग की कि जनपद के सभी चिकित्सालयांे व नर्सिंग होम में विभिन्न बीमारियों के उपचार के अनुमानित खर्च की रेट लिस्ट अस्पताल के गेट और रिसेप्शन की दीवार पर चश्पा की जाए, ताकि मरीजों और अस्पताल प्रबंधन के बीच पारदर्शिता रहे और कोई भी विवाद पैदा न हो सकें।
प्रतिनिधि मण्डल में प्रदेश महामंत्री सुबेदार मेजर सतीश कुमार शर्मा, सुबेदार विजेन्द्र कुमार शर्मा, सुबेदार मेजर सेठपाल, यशवंत पुंडीर, जिला मंत्री विनोद कुमार, महानगर मंत्री राज सिंह (फौजी), पवन सिंह चैहान, सुबेदार प्रवीण कुमार, सुबेदार रवीन्द्र धीमान, जगपाल सिह, पंकज ठाकुर, आकाश त्यागी आदि मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *