सहारनपुर। सिक्ख व पंजाबी समुदाय द्वारा जिला व सत्र न्यायालय परिसर में आज लोहडी पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ अधिवक्ता बाबू बिशंबर सिंह पुंडीर ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बाबू बिशंबर सिंह पुंडीर ने सभी अधिवक्ताओं को लोहड़ी की शुभकामनाएं देते हुए उनसे आपसी सौहार्द बनाये रखने की अपील की गई। बार संघ के अध्यक्ष अभय सैनी व सचिव अजय कौशिक ने कहा कि लोहड़ी पर हम सब प्रेम और भाईचारे का पैगाम देते है अमरीश पुंडीर और राजीव गुप्ता ने भी सभी को लोहड़ी की बधाई दी। इस अवसर पर चंद्र जीत सिंह निक्कू, अनिल जुनेजा, अनुराग गुप्ता, वीरेंद्र सिंह, राजेंद्र चैहान, राहुल त्यागी, सतेंद्र वर्मा, किरन चोपड़ा, मनजीत गोल्डी, अमनप्रीत सिंह, सुरजीत सिंह, जपजीत छाबड़ा, मुन्नवर आफताब, नितिन शर्मा, स्वराज सिंह, निशांत त्यागी, हरमिंदर ग्रोवर आदि मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *