डा० एम ए तोमर
मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा के नियाजूपुरा स्थित प्रदेश कार्यालय पर शनिवार को संगठन विस्तार और किसानों की समस्याओं को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी शाह आलम के नेतृत्व में हुई, जिसकी अध्यक्षता महाराज जसवीर नाथ ने की जबकि संचालन चौधरी जफरियाब ने किया।बैठक में किसानों और मजदूरों से जुड़े ज्वलंत मुद्दों पर गंभीर मंथन हुआ।बढ़ती लोकप्रियता से प्रभावित होकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए सैकड़ों किसानों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की।विशेष रूप से बागपत जिले से आए पूर्व प्रधान चौधरी रिफाकत अली और उनके समर्थकों की भागीदारी उल्लेखनीय रही।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी शाह आलम ने चौधरी रिफाकत अली को पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा की और उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा।नियुक्ति के बाद चौधरी रिफाकत अली ने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है उसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे।उन्होंने किसानों, मजदूरों और शोषित वर्ग की आवाज को मजबूती से उठाने तथा संगठन की विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाने का संकल्प लिया।राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी शाह आलम ने अपने संबोधन में कहा कि किसानों की समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं। फसलों के उचित दाम,बढ़ती लागत,सिंचाई, बिजली और अन्य बुनियादी मुद्दों को लेकर किसान परेशान हैं।ऐसे में संगठित होकर संघर्ष करना समय की जरूरत है।उन्होंने कहा कि आने वाले समय में संगठन गांव-गांव जाकर किसानों की समस्याएं सुनेगा और उनके समाधान के लिए आंदोलन करेगा।बैठक में मौजूद किसानों और कार्यकर्ताओं ने संगठन से जुड़कर एकजुटता का संदेश दिया और किसान-मजदूर हितों की लड़ाई को और तेज करने का संकल्प लिया।बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष देवेंद्र अग्रवाल,राष्ट्रीय महासचिव इंतजार राणा,राष्ट्रीय मंत्री अमित कुमार,
राष्ट्रीय संगठन मंत्री सालिम त्यागी,राष्ट्रीय महासचिव शौकत अंसारी,उत्तर प्रदेश अध्यक्ष हाजी इंतजार,उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी जुल्फिकार,उत्तर प्रदेश सचिव गुफरान राणा,
मंडल अध्यक्ष साजिद सैफी,मंडल उपाध्यक्ष चौधरी ताहिर,महिला प्रदेश अध्यक्ष सुदेश,
महिला प्रदेश प्रभारी ललिता चौधरी,
मुजफ्फरनगर जिलाध्यक्ष शहीद राजा,
बागपत जिलाध्यक्ष मेहंदी हसन,
युवा प्रदेश उपाध्यक्ष शोएब राणा सहित सैकड़ों पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *