डा० एम ए तोमर
मुजफ्फरनगर।
प्राप्त समाचार के अनुसार अखिल भारतीय अदब परिषद मुरादाबाद की ओर से नववर्ष के शुभारंभ पर आयोजित महफिल-ए-मुशायरा में बिजनौर के प्रख्यात शायर व अदीब अमीर नहटौरी को उर्दू एवं हिंदी साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित ‘जिगर मुरादाबादी अवार्ड’ से सम्मानित किया गया।यह सम्मान 2 जनवरी को शाह साफा,मुरादाबाद में आयोजित कार्यक्रम में परिषद के अध्यक्ष तहसीन मुरादाबादी एवं मंत्री शायर मुरादाबादी द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान किया गया।कार्यक्रम में तरहई मुशायरे का आयोजन भी हुआ जिसमें चयनित मिसरों पर ग़ज़ल प्रस्तुत करने वाले शायरों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया।सभी सहभागियों को प्रशस्ति पत्र दिए गए जबकि पूर्व घोषणा के अनुसार अमीर नहटौरी को जिगर मुरादाबादी अवार्ड से नवाजा गया।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि अमीर नहटौरी ने उर्दू अदब को समृद्ध करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जिस पर साहित्य जगत को गर्व है।सम्मान ग्रहण करते हुए अमीर नहटौरी ने कहा कि विश्वप्रसिद्ध शायर जिगर मुरादाबादी के शहर में यह सम्मान मिलना उनके लिए अत्यंत गौरव और खुशी की बात है।महफिल में सरफराज हुसैन सरफराज पीपलसानवी,अतुल कुमार शर्मा (संभल),बिस्मिल भोजपूरी,गुफरान सीसीनवी,डा० बुराक पीपलसानवी,नफीस पाशा,शुएब जमाल सहित अनेक शायर व अदीब मौजूद रहे।गौरतलब है कि इससे पूर्व भी अमीर नहटौरी को देश के विभिन्न साहित्यिक मंचों पर अनेक राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।यह उपलब्धि न केवल अमीर नहटौरी बल्कि जनपद बिजनौर के लिए भी गौरव की बात मानी जा रही है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *